फोर्ब्स: जकरबर्ग से आगे निकले अंबानी और अडानी, जानें किसके पास कितनी संपत्ति

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
फोर्ब्स: जकरबर्ग से आगे निकले अंबानी और अडानी, जानें किसके पास कितनी संपत्ति

फोर्ब्स (Forbes list) ने दुनिया भर के अरबपतियों की सूची जारी की है। इस लिस्ट के मुताबिक, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) एशिया के सबसे बड़े रईस बन गए हैं। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 10वें नंबर पर आ गए हैं। अडानी से रिलायंस ग्रुप के चैयरमेन मुकेश अंबानी (mukesh ambani) पिछड़ गए हैं। वह 11वें नंबर पर है। चौंकाने वाली बात है कि दोनों ने मेटा ग्रुप (Meta group) के चैयरमेन मार्क जकरबर्ग को पीछे छोड़ दिया है।



जुकरबर्ग को बड़ा झटका: दुनिया भर के शेयर बाजारों में जारी गिरावट का शीर्ष अरबपतियों (Billionaires) की दौलत पर बड़ा असर हुआ है। इससे अरबपतियों की रैंकिंग में भी बदलाव आ गया है। मेटा यानी फेसबुक के मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। कंपनी के शेयरों में गुरुवार को आई 26 फीसदी की जबरदस्त गिरावट से जुकरबर्ग की दौलत 29.7 बिलियन डॉलर कम हुई है। इस तरह उनकी कुल संपत्ति कम होकर 84.8 बिलियन डॉलर पर आ गई। 



एक साल में दोगुनी हुई नेटवर्थ: पिछले साल अप्रैल से अडानी की नेटवर्थ करीब दोगुनी हो चुकी है। इस दौरान अंबानी की नेटवर्थ में केवल 6.5 फीसदी तेजी आई है। गौतम अडानी एंड फैमिली (Gautam Adani & Family) अभी 90 बिलियन डॉलर की दौलत के साथ 10वें पायदान पर हैं। पिछले 24 घंटे में भले ही उनकी दौलत 672 मिलियन डॉलर कम हुई है, लेकिन टॉप के अन्य अरबपतियों को ज्यादा नुकसान हुआ है। लंबे समय से भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे मुकेश अबानी की संपत्ति पिछले 1 दिन में 2.2 बिलियन डॉलर कम हो गई। इससे उनकी कुल संपत्ति 89 बिलियन डॉलर पर आ गई। मुकेश अंबानी अब ग्लोबली 11वें स्थान पर और भारत व एशिया में दूसरे स्थान पर हैं।



ये दुनिया के सबसे अमीर शख्स: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) को भी शेयर बाजार की ताजा गिरावट से नुकसान हुआ है। पिछले 1 दिन में मस्क के नेटवर्थ में 3.3 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है। हालांकि मस्क अब भी 232.3 बिलियन डॉलर की दौलत के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स है।


अडानी ने अंबानी को पछाड़ा richest people mark zukerberg ambani family Gautam Adani & Family Billionaires Gautam adani rich people Mukesh Ambani forbes list अरबपति फोर्ब्स