PM मोदी ने की यूक्रेन के राष्ट्रपति से 35 मिनट चर्चा, पुतिन से भी करेंगे बात

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
PM मोदी ने की यूक्रेन के राष्ट्रपति से 35 मिनट चर्चा, पुतिन से भी करेंगे बात

नई दिल्ली. 7 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत की। दोनों के बीच करीब 35 मिनट तक चर्चा चली। इस दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन से भारतीयों को सही सलामत निकालने के लिए जेलेंस्की का शुक्रिया जताया। मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच सीधी बातचीत के प्रयासों की सराहना की। यूक्रेन के सूमी में 500 से ज्यादा भारतीय फंसे है। यहां अभियान के जरिए भारतीयों को निकालने को लेकर बात की। पीएम मोदी ने सूमी से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए जारी प्रयासों में यूक्रेन सरकार से सहयोग की अपेक्षा की है।



मोदी पुतिन से भी करेंगे बात: PM मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे। आज दोपहर 1:30 बजे दोनों के बीच फोन पर बात होगी। मोदी की पुतिन और जेलेंस्की से बात ऐसे समय में हो रही है, जब रूस के हमले से बुरी तरह प्रभावित पूर्वी यूरोपीय देश यूक्रेन में हजारों भारतीय फंसे हुए थे। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद मोदी और पुतिन के बीच आज तीसरी बार बातचीत होगी। जबकि जेलेंस्की से उनकी दूसरी बार बात हुई है। भारत ने रूस और यूक्रेन के नेताओं से युद्ध को तत्काल समाप्त करने और बातचीत-कूटनीति के जरिए मतभेदों को दूर करने की अपील की है।



भारतीयों को निकालने पर फोकस: युद्ध छिड़ने के बाद से पीएम मोदी ने निकासी अभियान की प्रगति और रूस-यूक्रेन संकट की स्थिति की समीक्षा के लिए हाई-लेवल ऑफिसर्स के साथ कई बैठकें की। पिछले एक हफ्ते में ऑपरेशन गंगा के तहत 10 हजार से ज्यादा भारतीय छात्रों को यूक्रेन से निकाला गया है। खार्किव और सूमी को छोड़कर यूक्रेन के शेष क्षेत्रों से लगभग सभी भारतीयों को निकाल लिया गया है।


indian in ukraine व्लादिमीर पुतिन Putin Volodymyr Zelenskyy Russia narendra modi War नरेंद्र मोदी वोलोदिमीर जेलेंस्की यूक्रेन Ukraine