US में भारतीय मूल की महिलाओं पर नस्लीय कमेंट, आरोपी महिला बोली- मैं मैक्सिकन-अमेरिकी, यदि भारत में सब अच्छा तो यहां क्यों आई हो?

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
US में भारतीय मूल की महिलाओं पर नस्लीय कमेंट, आरोपी महिला बोली- मैं मैक्सिकन-अमेरिकी, यदि भारत में सब अच्छा तो यहां क्यों आई हो?

NEW YORK. अमेरिका के डलास शहर में भारतीय मूल की महिलाओं पर नस्लीय टिप्पणी का मामला सामने आया है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला खुद को मैक्सिकन-अमेरिकी बता रही है। इस महिला ने भारतीय मूल की महिलाओं से कहा कि मैं भारतीयों से नफरत करती हूं (आई हेट इंडियंस)। अगर भारत में सब अच्छा है तो आप लोग यहां क्यों आई हो? वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।




— BrooklynDad_Defiant!☮️ (@mmpadellan) August 25, 2022



‘तुम लोगों को वापस जाना चाहिए’



वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मैक्सिकन-अमेरिकन महिला भारतीय मूल की महिलाओं को गालियां दे रही है और उन्हें भारत वापस जाने के लिए कह रही है। आरोपी महिला ने गाली देते हुए 'आई हेट यू इंडियंस, गो बैक' के नारे भी लगाए। आरोपी महिला बहस के दौरान आक्रामक होते हुए कहा कि मैं जहां भी जाऊं मेरी मर्जी, तुम भारतीय यहां क्यों आती हो? भारत की तारीफ क्यों कर रही हो? अगर भारत में जीवन इतना अच्छा था, तो तुम यहां क्यों आई?



एक महिला अपनी दोस्तों के साथ डिनर पर गई थीं, तभी घटना हुई



वीडियो पोस्ट करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा कि ये घटना मेरी मां और उनकी तीन दोस्तों के डिनर पर जाने के बाद टेक्सास के डलास में हुई। यहां एक मैक्सिकन-अमेरिकन महिला इन सभी भारतीय मूल की महिलाओं से उलझ गई और अभद्र भाषा का का इस्तेमाल किया। आप देख सकते हैं कि मेरी मां ने मैक्सिकन-अमेरिकी महिला के तर्कों का विरोध किया और नस्लीय टिप्पणी ना करने का अनुरोध किया। यही नहीं, मैक्सिकन-अमेरिकी महिला गुस्से में आकर हाथापाई पर उतर जाती है। 



अमेरिकी नेता बोलीं- वो शूट करना चाहती थी



इस मसले पर एशियाई मूल की अमेरिकी नेता रीमा रसूल ने भी ट्वीट किया- यह डरा देने वाला अनुभव था। महिला के पास गन भी थी और वह उससे भारतीय मूल की महिलाओं को शूट करना चाहती थी। उस महिला को भारतीय महिलाओं के अंग्रेजी बोलने के लहजे से दिक्कत थी। आरोपी महिला के खिलाफ इस अपराध के लिए केस चलाया जाना चाहिए।


Racial remarks on Indian-origin women in the US indecency against Indian women cruelty to American women racial indecency cases racism in America anti-racism protests in America US में भारतीय मूल की महिलाओं पर नस्लीय कमेंट भारतीय महिलाओं से अभद्रता अमेरिकी महिला की क्रूरता नस्लीय अभद्रता के मामले अमेरिका में नस्लवाद अमेरिका में नस्लवाद का विरोध
Advertisment