लोगों को निकालने के लिए रूस का सीजफायर, जेलेंस्की बोले- मैं कहीं नहीं गया

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
लोगों को निकालने के लिए रूस का सीजफायर, जेलेंस्की बोले- मैं कहीं नहीं गया

कीव/मॉस्को. रूस के यूक्रेन पर हमले आज 13वें दिन भी जारी हैं। 24 फरवरी को दोनों देशों के बीच जंग शुरू हुई थी। दोनों देश एक दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं हैं। इतना ही नहीं, दोनों देश के नेता एक दूसरे पर जुबानी हमले भी कर रहे हैं। इन सब के बीच रूस ने दावा किया कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वेलोडिमिर जेलेंस्की कीव छोड़कर बंकर में छिप गए हैं। इसका खंडन करते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा है- मैं कहीं नहीं गया, कीव में ही हूं। उधर, नागरिकों को निकालने के लिए रूस ने लगातार दूसरे दिन सीजफायर रखा है। 



वीडियो में ये बोले जेलेंस्की: यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि रोज ये कहा जा रहा है कि मैं यूक्रेन से कहीं भाग गया हूं। मैं कहीं नहीं गया हूं, कीव मे अपने ऑफिस में ही हूं। आप देख सकते हैं, मैं अपनी जगह पर ही हूं। कोई कहीं पर नहीं गया। हम काम कर रहे हैं। 




— The Hill (@thehill) March 6, 2022



जेलेंस्की ने ये भी कहा कि भगवान कभी माफ नहीं करेगा। ये आज, कल...कभी नहीं होगा। माफी की जगह उनका इंसाफ होगा। हमलावर (रूस) के दुस्साहस पश्चिम के लिए एक साफ संकेत है कि रूस के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंध काफी नहीं हैं।  




— The Hill (@thehill) March 8, 2022



यूक्रेन ने रूसी अफसर मार गिराया: जंग में यूक्रेन ने रूसी अफसर मेजर जनरल विताली गैरासिमोव को मार गिराया है। अधिकारियों का कहना है कि इस मेजर जनरल ने रूस की ओर से क्रीमिया, चेचन और सीरिया की लड़ाई में भाग लिया था। हालांकि, रूस की ओर से अभी तक इस पर कोई कमेंट नहीं किया गया है।



यूक्रेन में तबाही जारी: यूक्रेन का दावा है कि रूसी मिसाइल ने Zhytomyr में एक और स्कूल को तबाह कर दिया है। हालांकि, स्कूल बंद था तो जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। दावा है कि रूस ने अब तक 202 स्कूल, 34 हॉस्पिटल, 1500 रिहायशी बिल्डिंग तबाह कर दी हैं। रूस के हमले के बाद से अब तक 17 लाख से ज्यादा यूक्रेनी अपना देश छोड़कर सेंट्रल यूरोप पहुंचे हैं।


Russia-Ukraine Tension व्लादिमीर पुतिन Ukranian President रूस यूक्रेन तनाव रूस कीव यूक्रेनी राष्ट्रपति वेलोडिमिर जेलेंस्की युद्ध Kyiv Volodymyr Zelenskyy रूसी राष्ट्रपति Russia War Vladimir Putin Russian President यूक्रेन Ukraine