यूक्रेन के 24 शहरों को निशाना बना रहा रूस, 19 में अलर्ट, आज बातचीत की संभावना

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
यूक्रेन के 24 शहरों को निशाना बना रहा रूस, 19 में अलर्ट, आज बातचीत की संभावना

कीव/मॉस्को. रूस के यूक्रेन पर हमले का आज (14 मार्च) 19वां दिन है। रूस ने 24 फरवरी को अटैक शुरू किए थे। रूसी सेना ने 13 मार्च को NATO के सदस्य देश पोलैंड के बॉर्डर से महज 12 मील दूर यावोरिव में एक मिलिट्री ट्रेनिंग बेस पर क्रूज मिसाइलें दागकर 35 लोगों को मार दिया, 134 जख्मी हैं। रूस ने हमले में 180 विदेशी लड़ाकों को मारने का दावा किया है।



क्रेन के 24 शहरों को निशाना बनाया जा रहा है। इसमें से 19 में तो रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां रूस लगातार बम बरसा रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच 14 मार्च को चौथे दौर की बातचीत हो सकती है। यह बातचीत वीडियो कॉल के जरिए होगी।



रूस में इंस्टाग्राम बैन: रूस में इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह कदम फेसबुक द्वारा पुतिन के खिलाफ किए गए नियमों में बदलाव के बाद उठाया गया है। इंस्टाग्राम का कहना है कि युद्ध गलत है। इंस्टाग्राम पर बैन के फैसले से रूस के 8 करोड़ लोग इस कारण दुनिया से कट जाएंगे।



...तो नाटो की जमीन पर गिरेंगे रूसी रॉकेट: यूक्रेन के राष्ट्रपति वेलोदिमिर जेलेंस्की की ओर से 13 मार्च देर रात एक वीडियो मैसेज जारी किया गया। इसमें उन्होंने एक बार फिर से NATO से यूक्रेन को नो फ्लाई जोन घोषित करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर आपने यूक्रेन के आसमान को नो फ्लाई जोन घोषित नहीं किया तो जल्द ही NATO की जमीन पर भी रूसी रॉकेट गिरेंगे।


व्लादिमीर पुतिन Russia-Ukraine Tension रूस कीव रूस यूक्रेन तनाव वेलोडिमिर जेलेंस्की युद्ध Kyiv Volodymyr Zelenskyy War हमले Russia Vladimir Putin Attacks रूसी प्रेसिडेंट Russian President यूक्रेन Ukraine