यूक्रेन के बड़े हिस्से पर रूस का कब्जा, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा, जानें हालात

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
यूक्रेन के बड़े हिस्से पर रूस का कब्जा, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा, जानें हालात

कीव/मॉस्को. यूक्रेन के रूस पर हमले का 27 फरवरी को चौथा दिन है। रूस ने यूक्रेन पर हमलों की रफ्तार तेज कर दी है। रूसी सेना जल्द ही यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा कर सकती है। बीते 3 दिनों में रूसी सेना ने यूक्रेन पर चार तरफ से हमला कर उसकी सेना को पीछे हटने पर मजबूर किया है। हालांकि, राजधानी कीव अभी तक रूसी सेना के कब्जे से थी। अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वेलोडिमिर जेलेंस्की ने चिंता जताई है कि कीव पर रूसी सेना के कब्जे का खतरा मंडरा रहा है। जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन में धुआं ही धुआं है। लोगों को हिदायत दी गई है कि खिड़की-दरवाजे बंद रखें। 



उधर, अमेरिका की एक निजी कंपनी ने सैटेलाइट फोटोज से खुलासा किया है कि रूस ने यूक्रेन पर काफी हद तक कब्जा जमा लिया है। 26 फरवरी को ली गईं ताजा सैटेलाइट तस्वीरें बताती हैं कि रूस ने यूक्रेन के नोवा काखोवका में नीपर नदी पर काखोवका जलविद्युत संयंत्र के पास अपनी सेना के जवानों को जुटा लिया है। 



अपडेट्स: रूस की सेना यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में दाखिल हो गई है। यूक्रेनी सेना ने रूस की तरफ से लड़ रहे चेचेन स्पेशल फोर्स के टॉप जनरल को मार गिराया। ओब्लास्ट के ओखत्यर्का में रूसी हमले में सात साल की बच्ची समेत 6 नागरिकों की मौत हो गई। 



यूक्रेन से भारतीय छात्रों का लौटना जारी: बुडापेस्ट (हंगरी) से 240 स्टूडेंट्स को लेकर तीसरा जत्था भारत आ गया है। इससे पहले बुखारेस्ट से 250 भारतीय नागरिकों को लेकर आई दूसरी फ्लाइट की अगवानी नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की थी।



टेनिस खिलाड़ी सर्गेई सेना में शामिल: यूक्रेन के टेनिस खिलाड़ी सर्गेई स्टाखोवस्की का कहना है कि वे रूस से लड़ने के लिए अपने देश की सेना में शामिल हो गए हैं। रूस में यूक्रेन पर हमले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 3000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।


व्लादिमीर पुतिन संयुक्त राष्ट्र रूस रूस यूक्रेन तनाव वेलोडिमिर जेलेंस्की युद्ध Russia-Ukraine Tension Volodymyr Zelenskyy रूसी राष्ट्रपति Russia War Vladimir Putin India भारत UN Russian President यूक्रेन Ukraine