मॉस्को/कीव. रूस और यूक्रेन युद्ध में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। 24 फरवरी को शुरू हुए हमले के बाद रूस ने हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वेलोडिमिर जेलेंस्की का कहना है कि रूसी हमले में अब तक 137 लोग मारे जा चुके हैं, जिसमें 10 सैन्य अफसर भी शामिल हैं। अटैक में 300 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। इस बीच, अमेरिकी सिक्योरिटी ऑफिसर्स ने आशंका जताई है कि अगले 96 घंटों (4 दिन) में यूक्रेनी राजधानी कीव पर रूस का कब्जा कर सकता है। एक हफ्ते के अंदर यूक्रेन सरकार भी गिराई जा सकती है।
कीव पर लगातार हमले:कीव में 25 फरवरी स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे से रूस के हमले शुरू हो गए। वहीं, यूक्रेन ने दावा किया है कि, उसने रूस के दो और एयरक्राफ्ट मार गिराए हैं। उसका दावा है कि, उसने रूसी सेना को बहुत नुकसान पहुंचाया है। अब तक 7 एयरक्राफ्ट, 6 हेलीकॉप्टर और 30 टैंकों को तबाह कर दिया है।
रूसी हमले का विरोध: यूक्रेन पर रूस के हमले का विरोध हो रहा है। वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के बाहर सैकड़ों लोगों ने रूस की कार्रवाई का विरोध जताया।
— ANI (@ANI) February 25, 2022
यूक्रेन के राष्ट्रपति का दुख: वेलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि हमारे देश को रूस से लड़ने के लिए अकेला छोड़ दिया गया है। हर कोई डर रहा है। हमारे साथ लड़ने के लिए कोई नहीं खड़ा है।