यात्रा: 6 दिसंबर को भारत आएंगे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, दोनों देशों के बीच होगी 2+2 बैठक

author-image
एडिट
New Update
यात्रा: 6 दिसंबर को भारत आएंगे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, दोनों देशों के बीच होगी 2+2 बैठक

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 6 दिसंबर को भारत दौरे पर आने वाले हैं। व्लादिमीर पुतिन पीएम नरेंद्र मोदी के साथ नई दिल्ली में होने वाले 21वीं सालाना बैठक में हिस्सा लेंगे। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने दी है।भारत और रूस के बीच 2+2 बातचीत की भी तारीखों का ऐलान हो गया है। रूस की एम्बेसी ने इसकी पुष्टि कर दी है।

 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता होगी 

रिपोर्ट के मुताबिक रूस के फॉरेन मिनिस्टर सर्गेई लावरोव और डिफेंस मिनिस्टर सर्गेई शोगुई 6 दिसंबर को भारत आ रहे हैं। इसी दिन पुतिन भी नई दिल्ली पहुंचेंगे। लावरोव और शोगुई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। पुतिन दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे।

इन मुद्दों पर हो सकती है बातचीत

भारत और रूस के बीच ज्यादातर मुद्दों पर सहमति और सहयोग है, लेकिन चीन के मामले में दोनों देशों को और बातचीत की जरूरत है।माना जा रहा है कि हिंद महासागर, अफगानिस्तान और सीरिया जैसे अहम मुद्दों पर दोनों देशों के बीच सहमति बन सकती है। शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) और रशिया-इंडिया-चाईना (RIC) के बारे में भी अहम बातचीत हो सकती है।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

modi Vladimir Putin Russian President india travel 6 december 2+2 Dialogue