रूस-यूक्रेन की जंग में तालिबान ने की शांति की पैरवी, कहा- हमें नागरिकों की चिंता

author-image
एडिट
New Update
रूस-यूक्रेन की जंग में तालिबान ने की शांति की पैरवी, कहा- हमें नागरिकों की चिंता

भोपाल. रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच युद्ध का आज दूसरा दिन है और अब तक यूक्रेन के 137 लोग मिसाइल और बम धमाकों में मारे गए हैं। रूस के भी कई विमान ध्वस्त हुए हैं। रूस-यूक्रेन के युद्ध पर दुनियाभर के तमाम देश चिंता जता रहे हैं। वहीं अब तालिबान (Taliban) ने भी यूक्रेन संकट (Ukraine Crisis) पर बयान देते हुए कहा कि दोनों पक्षों को संयम बरतने की जरूरत है।



 तालिबान ये कहा: तालिबान ने रूस-यूक्रेन के बीच बने हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सभी पक्षों को वो कदम उठाने से बचना चाहिए, जो हिंसा के हालात पैदा करें। तालिबान ने आगे कहा कि दोनों पक्षों को आपस में संवाद कर मामले को सुलझाना चाहिए। बता दें कि यूक्रेन के उप रक्षा मंत्री हन्ना मलयार (Hannah Malayar) ने बताया कि 25 फरवरी की सुबह 3 बजे तक रूस के 7 विमान यूनिट, 6 हेलीकॉप्टर यूनिट, 30 से ज्यादा टैंक यूनिट और 130 बीबीएम यूनिट को ध्वस्त कर दिए गए हैं। इसके अलावा 800 रूसी सैनिकों के मारे जाने का भी उन्होंने दावा किया। 



हमें अकेला छोड़ दिया: वहीं, 24 फरवरी को पहले ही दिन इस हमले में 137 लोगों की जान जाने की खबर सामने आई है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने तनाव के बीच दुनियाभर के देशों के रवैये को लेकर निराशा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि रूस से लड़ने के लिए हमे अकेला छोड़ दिया गया है। 



पुतिन यूक्रेनी सेना को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर करेंगे: इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस के सैनिक रणनीतिक चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर नियंत्रण करने के बाद यूक्रेनी सत्ता को ढहाने के बेहद करीब हैं और 96 घंटों के भीतर इसपर कब्जा कर लेंगे। डेली मेल ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) कीव में यूक्रेनी बलों को घेरने और उन्हें या तो आत्मसमर्पण करने या नष्ट करने के लिए मजबूर करने की योजना है, और यूक्रेन का नेतृत्व एक सप्ताह में ढह सकता है।


Volodymyr Zelensky व्लादिमीर पुतिन रूस तालिबान Russia Vladimir Putin Taliban Ukraine यूक्रेन वोलोदिमर जेलेंस्की हन्ना मलयार यूक्रेन संकट Hannah Malayar Ukraine Crisis