/sootr/media/post_banners/9d970c9ea1eb90460cc781f947bd583c53b46c764f4b0a5485de35e90a40ca74.png)
काबुल. अफगानिस्तान में स्थिति बदतर होती जा रही है। शुक्रवार यानी 6 जुलाई को अफगानिस्तान के मीडिया प्रवक्ता की हत्या कर दी। दावा खान मेनापाल की हत्या नमाज पढ़ते वक्त हुई। तालिबान ने ईरान सीमा से सटे जरांज पर भी अपना कब्जा जमा लिया है। अब उसकी नजर बड़े प्रांतो पर है।
मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी
दावा खान की हत्या मुजाहिदीन द्वारा की गई। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो उन्होंने उनकी हत्या को उनके कर्मों की सजा बताया है। तालिबान की तरफ से ये पहला हमला नहीं है। इससे पहले भी उसने समाजिक कार्यकर्ता, बड़े नेताओं, जजों की हत्या की है।
निम्रूज की राजधानी पर तालिबान का कब्जा
निम्रूज की राजधानी जरांज पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है। अफगान सैनिकों ने खुद इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि तालिबान ने अब तक छोटे-छोटे जिलों पर कब्जा किया था। जरांज पहला प्रांत है जहां पर इनका कब्जा हुआ। अब तक तालिबान के डर से 3 लाख परिवार विस्थापित हो चुके है। वहीं 3 हजार लोगों की हत्या हो चुकी है।