US: अमेरिका में क्रिसमस परेड में मौत बनकर दौड़ी SUV, कई लोगों को रौंदा

author-image
एडिट
New Update
US: अमेरिका में क्रिसमस परेड में मौत बनकर दौड़ी SUV, कई लोगों को रौंदा

अमेरिका में विस्कॉन्सिन के वुकेशा में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां रविवार को क्रिसमस परेड में शामिल लोगों को एक तेज रफ्तार SUV ने टक्कर मार दी। जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घटना में कई बच्चे भी घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है। इनमें कुछ को गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने  SUV को किया बरामद

वुकेशा के पुलिस चीफ डेनियल थॉम्पसन ने SUV को कब्जे में कर लिया है लेकिन इसका ड्राइवर फरार है।पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर हालात अब सामान्य हैं। मामले की जांच की जा रही है।  घटना को किस मकसद से अंजाम दिया गया, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। 

घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई

वहां मौजूद घटनास्थल पर मौजूद स्कॉट ग्रेगर नाम के व्यक्ति ने बताया कि  परेड में एक लाल रंग की बेकाबू कार लोगों को रौदती हुई निकल गई।उसके बाद बस लोगों के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी जो वाहन से टकरा गए थे। किसी को कुछ समझ ही नहीं आया कि अचानक क्या हो रहा है। गाड़ी वहां लगे बैरिकेड्स को तोड़ते हुए आगे बढ़ती गई।  58वीं एनुअल क्रिसमस परेड दोपहर 2 बजे शुरू हुई, जिसे शाम बजे समाप्त होना था। परेड में बड़ी तादाद में लोग

US Christmas parade SUV Hit Waukesha Wisconsin
Advertisment