पहली बार: इंसान के शरीर में लगाया गया इस जानवर का दिल, अब ऐसा है मरीज की हाल

author-image
एडिट
New Update
पहली बार: इंसान के शरीर में लगाया गया इस जानवर का दिल, अब ऐसा है मरीज की हाल

मेडिकल साइंस ने उन बुलंदियों को छू लिया है जो आपकी सोच से परे है। अभी तक हमने इंसान का दिल इंसानों के ही शरीर में ट्रांसप्लांट होते सुना है। लेकिन अमेमिका में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति के शरीर में को जानवर का दिल लगाया गया। दुनिया के चिकित्सा जगत के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। 





इंसान के शरीर में सूअर का दिल ट्रांसप्लांट: रिपोर्ट के मुताबिक यूएस के मैरीलैंड निवासी डेविड बेनेट(57) को कई गंभीर बीमारियां थीं। डू और डाई जैसी स्थिति थी। ऐसे में मरीज ने हार्ट ट्रांसप्लांट करवाने का फैसला लिया। उनके शरीरी में जेनेटिकली मॉडिफाइड सूअर का दिल ट्रांसप्लांट किया है। यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल स्कूल ने सोमवार को एक बयान जारी कर बताया कि यह ऐतिहासिक ट्रांसप्लांट शुक्रवार(7 जनवरी) को किया गया।हालांकि, उनका यह भी कहना था कि इस ट्रांसप्लांट के बाद भी मरीज की बीमारी का इलाज फिलहाल अभी निश्चित नहीं है. लेकिन जानवरों से इंसानों में ट्रांसप्लांट की ये प्रक्रिया मील का पत्थर साबित होगी।





ट्रांसप्लांट के बाद कैसी है हालत?: बताया जा रहा है कि सफल ट्रांसप्लांट के बाद डेविड बेनेट अब ठीक हो रहे हैं। नया अंग उनके शरीर में किस तरह काम कर रहा है, इसपर अमेरिका के डॉक्टर/सर्जन नजर बनाए हुए हैं। इसकी पड़ताल और निगरानी सावधानीपूर्वक की जा रही है।डॉक्टरों के मुताबिक, हम इस ट्रांसप्लांट प्रक्रिया को लेकर सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं। हम आशावादी हैं कि दुनिया की ऐसी पहली सर्जरी भविष्य में रोगियों के लिए एक महत्वपूर्ण नया विकल्प प्रदान करेगी।





'ट्रांसप्लांट अंधेरे में तीर चलाने जैसा था': डेविड पिछले कई महीनों से बिस्तर पर पड़े हैं. वह हार्ट-लंग बाईपास मशीन के सहारे पर हैं। डेविड कहते हैं- 'मेरे पास बस दो ही विकल्प बचे थे, या तो मरूं या फिर यह हार्ट ट्रांसप्लांट करवाऊं. मैंने जीना चुना। ट्रांसप्लांट अंधेरे में तीर चलाने जैसा था, लेकिन यही मेरा आखिरी विकल्प था. फिलहाल मैं ठीक होने के बाद बिस्तर से बाहर आने के लिए उत्सुक हूं.' 



US Medical Science heart transplant pig heart human heart मेडिकल साइंस सूअर का दिल यूएस सर्जरी