US: गांधी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने के लिए कांग्रेस में फिर से प्रस्ताव पेश

author-image
एडिट
New Update
US: गांधी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने के लिए कांग्रेस में फिर से प्रस्ताव पेश

वॉशिंगटन. महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Highest Civilian Honour) देने के लिए कांग्रेस (अमेरिकी संसद US Parliament) में फिर से प्रस्ताव पेश किया गया है। न्यूयॉर्क की सांसद कैरोलिन बी मेलोनी ने महात्मा गांधी के शांति और अहिंसा के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए उन्हें मरणोपरांत (posthumous) कांग्रेस के गोल्ड मेडल से सम्मानित करने के लिए प्रतिनिधि सभा (अमेरिकी संसद का निम्न सदन House of Representatives) में 13 अगस्त को फिर से प्रस्ताव पेश किया। महात्मा गांधी कांग्रेस का गोल्ड मेडल हासिल करने वाले पहले भारतीय होंगे।

क्या बोलीं सांसद?

मेलोनी ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्याग्रह ऐतिहासिक था। उनके असहयोग आंदोलन (Non-violence Movement) से भारत ही नहीं, दुनिया को भी प्रेरणा मिली। उन्होंने सिखाया कि दूसरों की सेवा के लिए खुद को कैसे आगे लाएं। उनके आदर्शों से पूरी दुनिया के ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जैसे मार्टिन लूथर किंग को प्रेरणा मिली। एक जननेता होने के नाते मैं रोज गांधीजी के विचारों से प्रभावित होती हूं।

इन हस्तियों को मिल चुका अमेरिका का ये सम्मान

इससे पहले यह सम्मान जॉर्ज वॉशिंगटन, नेल्सन मंडेला, मार्टिन लूथर किंग जूनियर, मदर टेरेसा और रोजा पार्क्स जैसी महान हस्तियों को दिया जा चुका है।  

गांधी 5 बार नोबेल के लिए नॉमिनेट हुए थे

महात्मा गांधी 5 बार 1937, 38, 39, 47, 48 में नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित हुए थे, लेकिन ये उन्हें दिया नहीं गया। इसकी बड़ी वजह ब्रिटिश हुकूमत का अड़ंगा लगाया जाना था।

अमेरिका महात्मा गांधी US Mahatma Gandhi हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स नोबेल पुरस्कार मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान Gold Medal posthumously award resolution House of Representatives US congress The Sootr reintroduced गोल्ड मेडल