राजगद्दी पर बैठने के दौरान महारानी ने कई विवाद देखे, बेटे का अफेयर, फिर शादी, पोते ने रॉयल फैमिली ही छोड़ दी

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
राजगद्दी पर बैठने के दौरान महारानी ने कई विवाद देखे, बेटे का अफेयर, फिर शादी, पोते ने रॉयल फैमिली ही छोड़ दी

LONDON. ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर की रात 96 की उम्र में निधन हो गया। 1952 में वे ब्रिटिश राजगद्दी पर बैठीं।  70 साल तक उनकी इमेज बेदाग बनी रही, लेकिन इस दौरान उन्होंने राजपरिवार में कई उतार-चढ़ाव देखे। जानते हैं, क्वीन एलिजाबेथ II के समय हुए 5 विवाद...



1. चार्ल्स-डायना की बेमेल शादी, अलग भी हुए



24 फरवरी 1981 को शाही परिवार ने 32 साल के प्रिंस चार्ल्स की सगाई का ऐलान किया। क्वीन के बड़े बेटे चार्ल्स की होने वाली पत्नी डायना स्पेंसर उनसे 13 साल छोटी थीं। सगाई के 5 महीने बाद दोनों की शादी हो गई। डायना राजकुमारी बन गईं, लेकिन बाहरी थीं। उन्होंने शाही परिवार के तौर-तरीकों के साथ चलने का दबाव झेला। सबसे बुरा था चार्ल्स का अफेयर। डायना को इसके बारे में शादी से पहले से पता था। वे चार्ल्स से शादी नहीं करना चाहती थीं, लेकिन शादी पर दुनिया भर में इतनी बातें हो गई थीं कि डायना ऐसा नहीं कर पाई। 11 साल बाद दोनों अलग हो गए। दिसंबर 1992 में महारानी ने उन्हें इजाजत दे दी कि दोनों अलग-अलग रहें।



1992 की बुक- डायना: हर ट्रू स्टोरी में डायना की टूटी शादी, चार्ल्स और कैमिला के अफेयर और डायना के डिप्रेशन की बातें थीं। अब परदे के पीछे की बातें किताब की शक्ल में लोगों के हाथों में थीं। इससे शाही परिवार को काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। एलिजाबेथ ने 1992 को बहुत खराब साल बताया था।



charles



2. चार्ल्स की शादीशुदा महिला से डेट, बाद में उसी से शादी



प्रिंस चार्ल्स ने कैमिला पार्कर को डेट करना शुरू किया, तब वे शादीशुदा थीं। दोनों के रिश्ते की वजह से शाही परिवार में तनाव था। कहा जाता है कि क्वीन एलिजाबेथ ने चार्ल्स को समझाया भी, लेकिन बात बनी नहीं। 31 अगस्त 1997 में पेरिस में एक रोड एक्सीडेंट में डायना की मौत हो गई। तब उनकी उम्र 36 साल थी। डायना उस वक्त अपने दोस्त डोडी अल फायद के साथ थीं। 1999 से चार्ल्स और कैमिला दोबारा साथ नजर आने लगे। लंबे वक्त तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने अप्रैल 2005 में शादी कर ली।



charles camilla



3. पत्नी के हैरी ने रॉयल फैमिली छोड़ी



चार्ल्स-डायना के छोटे बेटे प्रिंस हैरी पत्नी मेगन के साथ 9 जनवरी 2020 को शाही परिवार से अलग हो गए। वे ब्रिटेन से अमेरिका चले गए। प्हैरी और मेगन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि रॉयल फैमिली से अलग होना टफ एक्सपीरियंस था। वैसा ही, जैसा कभी उनकी मां डायना के लिए रहा होगा। हैरी की पत्नी मैगन फिल्म स्टार और नॉन ब्रिटिश थीं। राजपरिवार में वे डायना की तरह बाहरी ही बनी रहीं। अपनी लाइफस्टाइल की वजह से मेगन को शाही परिवार का गुस्सा झेलना पड़ा। इसी वजह से हैरी परिवार से दूर हो गए।



harry



4. प्रिंस विलियम की पत्नी केट की टॉपलेस फोटो



2012 में प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडिलटन की टॉपलेस फोटो एक फ्रेंच मैगजीन में छपी। इससे शाही परिवार काफी नाराज हुआ। विलियम ने भी इसे दुखद बताया। मैगजीन से जुड़े 6 लोगों पर केस भी दर्ज हुआ था। केट पर अपने देवर हैरी और उनकी पत्नी मेगन से साथ विवाद का आरोप भी लगा, लेकिन शाही परिवार ने इस पर चुप्पी साधे रखी। केट जब अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली थीं, तब उनकी देखरेख कर रही नर्स ने खुदकुशी कर ली थी। इसको लेकर भी शाही परिवार पर सवाल उठे थे।



5. प्रिंस एंड्रयू को टाइटल छोड़ना पड़ा



शाही परिवार के इतिहास में सबसे बड़ी शर्मिंदगी प्रिंस एंड्रयू की वजह से हुई। उन पर एक नाबालिग के साथ सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा। 2019 में सामने आए इस मामले को 'एपस्टीन स्कैंडल' कहा गया। इसके बाद प्रिंस एंड्रयू को मिला ड्यूक ऑफ यॉर्क का टाइटल वापस ले लिया गया। उनसे अपने नाम के साथ हिज रॉयल हाइनेस इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं रहा। ब्रिटिश सिंहासन पर दावेदारी में प्रिंस एंड्रयू का 9वां नंबर था। एंड्रयू ने आरोपों के बाद अपनी शाही जिम्मेदारियों को छोड़ दिया।



andrew


British Queen Elizabeth royal family disputes during Elizabeth second marriage to Charles Prince Harry left the royal family ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ एलिजाबेथ के समय राजपरिवार के विवाद चार्ल्स की दूसरी शादी प्रिंस हैरी ने राजपरिवार छोड़ा
Advertisment