गर्लफ्रेंड से सगाई के लिए अमेजन फाउंडर जेफ बेजोस ने खरीदा 4 हजार करोड़ का यॉट, फ्रंट भाग में लगी गर्लफ्रेंड की मूर्ति

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
गर्लफ्रेंड से सगाई के लिए अमेजन फाउंडर जेफ बेजोस ने खरीदा 4 हजार करोड़ का यॉट, फ्रंट भाग में लगी गर्लफ्रेंड की मूर्ति

इंटरनेटशन डेस्क. अमेजन कंपनी के मालिक जेफ बेजोस ने अपनी इंगेजमेंट के लिए 4 हजार करोड़ का नया यॉट खरीदा है। जिसके बाद उन्होंने उस यॉट में अपनी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज ने हार्ट शेप की अंगूठी पहनाकर सगाई की। लॉरेन की इंगेजमेंट की इस अंगूठी में 20 कैरेट का हीरा जड़ा हुआ है। दरअसल, जेफ बेजोस और उनकी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल के लिए फ्रांस में हैं और यहां वे स्टार-स्टडेड पार्टी सर्किट में शामिल होंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि काफी दिनों से ये भी चर्चा है कि दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी गर्लफ्रेंड के हाथ में दिल की आकार वाली रिंग भी देखी गई थी।





2018 से कर रहे एक दूसरे को डेट





जेफ बेजोस और लॉरेन 2018 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बजोस और सांचेज 14 जुलाई, 2019 को अपने रिश्ते का खुलासा किया था। विंबलडन मेंस सिंगल्स के फाइनल में इन दोनों को एक साथ ​प्रिंस विलियम और डचेस ऑफ द डचेस के साथ देखा गया था। एंगेजमेंट में फॉर्मर NFL प्लेयर रहे टोनी गोंजालेज भी शामिल हुए। टोनी और सांचेज का 21 साल का बेटा निक्को भी मौजूद रहा। लॉरेन ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट रह चुकी हैं। वो हेलीकॉप्टर पायलट और ब्लैक ऑप्स एविएशन की फाउंडर भी हैं।





ये भी पढ़ें...





सिविल सर्विस एग्जाम-22 का नतीजा आया, टॉपर बनीं इशिता किशोर, टॉप 4 में लड़कियों का परचम, टॉप 10 में 6 महिला कैंडिडेट्स





कौन हैं जेफ बेजोस की गर्लफ्रेंड





अपने 25 साल की शादी के टूटने के बाद जेफ बेजोस ने लॉरेन सांचेज के साथ रिश्ते में आए थे। जेफ बेजोस के चार बच्चे भी हैं। उनकी गर्लफ्रेंड सांचेज ने एक मनोरंजन रिपोर्टर और न्यूज एंकर के रूप में काम किया है। उन्होंने हेलीकॉप्टर पायलट लाइसेंस प्राप्त किया और हवाई फोटोग्राफी के लिए ब्लैक ऑप्स एविएशन की शुरुआत की। अभी ये बेजोस अर्थ फंड के वाइस प्रेसिंडेंट के रूप में कार्य करती हैं।





2005 में हॉलीवुड एजेंट पैट्रिक से हुई थी शादी





बेजोस के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले 2005 में लॉरेन ने हॉलीवुड एजेंट पैट्रिक व्हाइटसेल से शादी की थी। 13 साल बाद 2019 में उन्होंने पैट्रिक को तलाक दे दिया था। पैट्रिक के साथ उनके दो बच्चे हैं। बेटे का नाम इवान और एक बेटी एला है। बेजोस ने भी 2019 में ही उनकी पत्नी मैकेंजी को तलाक दिया था। दोनों की शादी तलाक से 25 साल पहले 1994 में हुई थी। बेजोस के 3 बेटे और 1 अडॉप्टेड बेटी है।





4 हजार करोड़ से ज्यादा कीमत का है यॉट





जेफ बेजोस ने हाल ही में नया सुपरयॉट खरीदा है। पिछले हफ्ते बेजोस को उनकी गर्लफ्रेंड के साथ इस तीन मंजिला यॉट पर देखा गया था। यॉट का नाम 'कोरू' है और कीमत लगभग 500 मिलियन डॉलर यानी 4 हजार करोड़ रुपए है।  ये दुनिया का टालेस्ट, यानी सबसे ऊंचा यॉट है। इसमें तीन विशाल 229-फुट के मास्ट्स यानी खंबे लगे हैं। इसमें उनकी गर्लफ्रेंड की मूर्ति बनी हुई है। जेफ बेजोस की यॉट का नाम कोरू है, जिसे ओसियानो नामक कंपनी ने बनाया है।





हवा से चल सकता है यॉट





ये यॉट अकेले सेल पावर यानी हवा से चल सकता है। यॉट में पूल, बार से लेकर लॉन्ज और हॉट टब है। पिछले हफ्ते इस याट को मैलोरका के आसपास मेडिटेरियन सी में क्रूज करते हुए देखा गया था। हर यॉट के साथ एक सपोर्ट वेसल होता है। इस यॉट के साथ जो सपोर्ट वेसल है उसका नाम एबिओना है। एबिओना में हेलिकॉप्टर डेक से लेकर डाइविंग डेक तक हैं।



 



Amazon founder new yacht worth 4 thousand crores Amazon founder girlfriend Lauren Sanchez Amazon company owner Jeff Bezos अमेजन फाउंडर 4 हजार करोड़ का नया यॉट अमेजन फाउंडर गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज अमेजन कंपनी के मालिक जेफ बेजोस