प्रिंस हैरी, वाइफ मेगन को शाही महल बेदखल, अब ब्रिटेन में उनके पास ठिकाना नहीं, शादी में क्वीन एलिजाबेथ II ने तोहफे में दिया था

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
प्रिंस हैरी, वाइफ मेगन को शाही महल बेदखल, अब ब्रिटेन में उनके पास ठिकाना नहीं, शादी में क्वीन एलिजाबेथ II ने तोहफे में दिया था

LONDON. प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन को ब्रिटेन के शाही महल विंडसर एस्टेट से बेदखल कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अब प्रिंस हैरी के पास ब्रिटेन में कोई ठिकाना नहीं रह गया है। प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन अमेरिका में रह रहे हैं। विंडसर एस्टेट में स्थित फ्रोगमोर कॉटेज को दिवंगत क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने प्रिंस हैरी को शादी में गिफ्ट किया था। फ्रोगमोर कॉटेज के पुनर्निर्माण पर 2.4 मिलियन पाउंड की राशि खर्च की गई थी। ब्रिटिश मीडिया के अनुसार, अब यह महल प्रिंस एंड्रयू को देने की पेशकश की गई है। प्रिंस एंड्रयू को मिलने वाली सालाना ग्रांट में ढाई लाख पाउंड की कटौती की जा सकती है। जिसके चलते प्रिंस एंड्रयू को अपने मौजूदा 30 कमरों वाले रॉयल लॉज बेचने पर मजबूर हो सकते हैं। 



हैरी तीन साल पहले अमेरिका शिफ्ट हो गए थे



ड्यूक और डचेज ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल को जनवरी में ही इस महल को खाली करने के निर्देश दे दिए गए थे। प्रिंस हैरी अपनी पत्नी मेगन के साथ 2020 में अमेरिका के कैलिफोर्निया में शिफ्ट हो गए थे। साथ ही प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी ने शाही दर्जा भी छोड़ दिया था। इसके बाद प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन नेटफ्लिक्स की एक डॉक्यूमेंट्री में दिखाई दिए। इस डॉक्यूमेंट्री में प्रिंस हैरी ने राजशाही को लेकर कई खुलासे किए थे, जिसे लेकर काफी हंगामा हुआ था। 



कुछ महीनों पहले प्रिंस हैरी की बायोग्राफी स्पेयर बाजार में आई थी। इस किताब की रिकॉर्ड प्रतियां बिक चुकी हैं। किताब में प्रिंस हैरी ने कई ऐसे खुलासे किए, जिसे लेकर उनकी आलोचना भी खूब हुई। बकिंघम पैलेस ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। प्रिंस हैरी की तरफ से भी इस मामले में अभी तक कुछ नहीं कहा गया। 


Prince Harry and Wife Meghan British Prince Evicted Royal House Prince Harry and Wife Meghan Live US UK Royal Family News प्रिंस हैरी और पत्नी मेगन ब्रिटिश प्रिंस हैरी शाही महल से बेदखल प्रिंस हैरी मेगन अमेरिका में घर यूके रॉयल फैमिली न्यूज
Advertisment