ब्रिटिश की 50 हजार लड़कियों का पाकिस्तानियों ने किया शोषण, पीएम ऋषि सुनक ने बनाई ग्रूमिंग गैंग टास्क फोर्स

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
ब्रिटिश की 50 हजार लड़कियों का  पाकिस्तानियों ने किया शोषण, पीएम ऋषि सुनक ने बनाई ग्रूमिंग गैंग टास्क फोर्स

LONDON.  ब्रिटेन ने पाकिस्तानियों पर 50 हजार ब्रिटिश लड़कियों के शोषण का आरोप लगाया है। दरअसल, ब्रिटेन के एनजीओ चिल्ड्रंस सोसाइटी ने 'ओल्ड इनफ टु नो बेटर'  ने हाल ही में एक सर्वे रिपोर्ट जारी की। जिसमें 16-17 साल की करीब 50,000 लड़कियां ग्रूमिंग गैंग्स के शोषण का शिकार हुईं। लेकिन, महज 5 हजार लड़कियों ने ही पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले भी ब्रिटेन की एक अन्य समाजसेवी संस्था ने 2017 में सर्वे किया था, जिसमें 84 फीसदी अपराध एशियाई मूल द्वारा अपराध करने का दावा किया गया था। अब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इन पर कार्रवाई करने के लिए ग्रूमिंग गैंग टास्क फोर्स बनाने का निर्णय लिया है।



2017 में भी एनजीओ ने किया था सर्वे



ब्रिटेन के थिंक टैंक क्विलियम फाउंडेशन द्वारा 2017 में किए गए एक सर्वे रिपोर्ट में भी दावा किया गया था, कि ग्रूमिंग गैंग के 84% अपराधी एशियाई मूल के होते हैं, इनमें से भी ज्यादातर पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश नागरिक।



क्या हैं ग्रूमिंग गैंग



ब्रिटेन में ग्रूमिंग गैंग्स का मतलब उन लोगों के ग्रुप से है जो बच्चों का शारीरिक, मानसिक और यौन शोषण करते हैं। इनमें ज्यादातर कम उम्र की लड़कियां होती हैं। ये अपनी बातों में फंसाते हैं, उन्हें विश्वास दिलाते हैं कि वे उनके दोस्त हैं। जब बच्चे उन पर विश्वास करने लगते हैं तो उन पर दबाव बनाकर, डरा-धमका कर काबू में रखते हैं और उनका फायदा उठाते हैं।



लूसी भी हुई थी ग्रूमिंग गैंग का शिकार



ब्रिटेन निवासी 16 साल की लूसी लोव भी ग्रूमिंग गैंग का शिकार हुई थी। वह अपनी मां और बहन के साथ मृत पाई गई। घर में लगी आग में तीनों झुलस गए। लूसी इस दौरान दूसरी बार प्रेग्नेंट थी। इंवेस्टिगेशन में पता चला कि इस नाबालिग को प्रेग्नेंट करने वाला अजहर अली महमूद है और इसी ने लूसी के घर पर आग लगाई थी।



यह गैंग लड़कियों का करती है शारीरिक शोषण



ग्रूमिंग गैंग दुनियाभर में  किशोरावस्था की लड़कियों को ढूंढते है। जब वह लड़कियां लड़के के प्रेम जाल में फस जाती है, तो उन लड़कियों का शारीरिक व मानसिक शोषण किया जाता है। लूसी केस के बाद वेस्ट मरसिया पुलिस ने ऑपरेशन चौलिस चलाया गया था।



इन्हें टारगेट करती है ग्रूमिंग गैंग?



ग्रूमिंग गैंग ऐसी लड़कियों को टारगेट करती है जो अकेली हों और मानसिक रूप से कमजोर हों। गैंग के लोगों का मानना है कि इन लड़कियों को अपने जाल में फंसाना आसान है। जब तक वे समझ पातीं कि उनका शोषण हो रहा है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। कई बार तो लड़कियां ये समझ ही नहीं पाईं कि उनका शोषण हुआ या हो रहा है। इसी गैंग ने ब्रिटेन की 16-17 साल की करीब 50,000 लड़कियों का शोषण का शिकार हो चुकी है।



कैसे काम करती है गैंग



ब्रिटेन के वेस्ट यॉर्कशायर में इसी तरह के एक मामले में 20 आरोपियों को सजा सुनाई गई थी। इस केस में सामने आया कि ग्रूमिंग गैंग छोटी और कमजोर लड़कियों को अपना निशाना बनाते हैं। उन्हें गिफ्ट्स देकर बहलाते हैं और स्पेशल महसूस कराकर उनसे रिश्ता कायम करते हैं। वे विश्वास दिलाते हैं कि उनसे प्यार करते हैं, उनकी चिंता करते हैं। जब लड़कियां इन पर विश्वास करने लगतीं हैं तो ये धीरे-धीरे उन्हें शोषण के जाल में फंसाते हैं।



ऐसे होता है लड़कियों का शोषण



प्यार के जाल में फंसी लड़कियों को गैंग के लोग पार्टियों में ले जाते हैं। लड़कियों को शराब और ड्रग्स देते हैं, फिर इनसे उम्र में बड़े लड़कों और आदमियों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करते हैं। इन लड़कियों को गैंग के लोग शराब, गांजे और बाकी ड्रग्स की लत लगाते हैं, ताकि वे नशे में रहें और गैंग मैंबर्स की हर बात मानती रहें। ये लड़कियां समझ ही नहीं पातीं कि उनका यौन शोषण हो रहा है। इनमें से कई लड़कियां मानव तस्करी का भी शिकार हो जाती है।



ब्रिटेन के इन राज्यों में काम करती है गैंग



ग्रूमिंग गैंग के जाल में फंसी नाबालिग लड़कियां ने कोर्ट में चल रहे एक मुकदमे में बताया कि इन्हें कार, पार्क, स्नूकर क्लब्स और कबाब हाउसेस ले जाया जाता था। यहां इन्हें जबरदस्ती किसी के साथ और कई बार एक से ज्यादा लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। इनमें से कई लड़कियां प्रेग्नेंट हुईं और उन्हें अबॉर्शन कराना पड़ा। वहीं कई लड़कियों ने अपने बच्चों को जन्म दिया, लेकिन वो इनके पिता का नाम नहीं दे पाई। ये ग्रूमिंग गैंग पूरे ब्रिटेन में काम करते थे, लेकिन रोशडेल, रॉदरहैम और टेलफॉर्ड राज्यों में इन्होंने सबसे ज्यादा लड़कियों को फंसाया।



गैंग पहले करती है लड़कियों का ब्रेनवॉश



ब्रिटेन में जब ऐसा ही एक मुकदमा कोर्ट पहुंचा तो कई लड़कियों ने बताया कि वे यही समझती रहीं कि वे एक असली रिलेशनशिप में हैं। उनका दिमाग इस तरह से ब्रेनवॉश किया गया कि वे अपने साथ हो रहे शोषण को समझ ही नहीं पाईं। एक लड़की ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि जब आप छोटे होते हैं, कोई आपको थोड़ी भी अटेंशन दे तो वो आपको पसंद आता है। कोई आपकी मदद करे या आपको कोई तोहफा दे, आपको ये सब पसंद आता है। उन्होंने कहा कि, ‘मैं तुम्हें लेने आ रहा हूं और अगर तुम नहीं आईं तो मैं तुम्हारी मां को उठा लूंगा।’



पुलिस ने नहीं की कोई कठोर कार्रवाई



गैंग के जाल में फंसी लड़कियों और उनके घरवालों ने जब मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने गैंग के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस और सरकारी अधिकारी नस्लभेद के आरोप लगने के डर से ग्रूमिंग गैंग्स के अपराधों को नजरअंदाज करते रहे। कोर्ट ने भी नवंबर 2017 में इन मामलों की सुनवाई की रिपोर्टिंग पर रोक लगा दी थी। हालांकि मीडिया की शिकायत के बाद हटा दिया गया।



पैसे उगाही करने गैंग करती है काम



ग्रूमिंग गैंग्स का कोई साफ और इकलौता मोटो नहीं है, लेकिन उनके काम के पैटर्न से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कम उम्र की ब्रिटिश लड़कियों को फंसाकर वो पैसे की उगाही करते हैं। यौन शोषण करते हैं और प्रॉस्टिट्यूशन में धकेलते हैं। उनके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लेकमैल करती हैं। कई मामलों में इन लड़कियों की तस्करी के मामले भी सामने आए हैं। 



केवल एक राज्य में 120 अपराध, 221 सालों की सजा



2004 से 2011 के बीच वेस्ट यॉर्कशायर के हडर्सफील्ड में ग्रूमिंग गैंग के अपराधों पर कोर्ट ने सुनवाई की। पहली बार ग्रूमिंग गैंग्स के मामले में 41 लोगों को सजा सुनाई गई। इसे ऑपरेशन टेंडरसी कहा गया।



पाकिस्तान ने दिया जवाब



पाकिस्तान ने इस मामले में आपत्ति जताई है। इंग्लैंड की गृहमंत्री के बयान के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा- ब्रिटिश पाकिस्तानियों की बेहद भ्रामक तस्वीर पेश करने की कोशिश की गई है। सुएला ब्रेवरमैन ने कुछ लोगों के आपराधिक बर्ताव को पूरे समुदाय का व्यवहार बता दिया है। ब्रेवरमैन ब्रिटिश समाज के लिए ब्रिटिश पाकिस्तानियों की ओर से किए जा रहे सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक योगदान को पहचान नहीं पा रहीं हैं।



गैंग्स के खिलाफ अब आगे क्या?



ब्रिटेन प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ट्वीट कर इन गैंग पर लगाम लगाने के लिए कहा- गैंग के कारनामों को रोकने के लिए एक स्पेशल टास्क फोर्स बनाई जाएगी। इसमें बच्चों के शोषण को समझने के लिए विशेषज्ञ अधिकारी शामिल रहेंगे। गैंग मेंबर्स को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। इसके साथ ही आरोपी किस नस्ल के हैं, इसका डेटा भी बनाया जाएगा।


PM Rishi Sunak 50 thousand british girls exploited british pakistani ग्रूमिंग गैंग टास्क फोर्स ग्रूमिंग गैंग पीएम ऋषि सुनक 50 हजार ब्रिटिश लड़कियों का हुआ शोषण ब्रिटिश पाकिस्तानी grooming gang task force grooming gang
Advertisment