DELL करेगी 6 हजार कर्मचारियों की छंटनी, 3 साल पहले भी कई को घर बैठाया था

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
DELL करेगी 6 हजार कर्मचारियों की छंटनी, 3 साल पहले भी कई को घर बैठाया था

International Desk. देश में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है, ऊपर से बड़ी कंपनियां छंटनी के फरमान जारी कर रही हैं। इस लिस्ट में अब डेल भी जुड़ने वाला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक डेल जल्द ही 6650 कर्मचारियों को घर बैठाने जा रहा है। हालांकि यह छंटनी ग्लोबल वर्कफोर्स में की जाएगी। यह रिपोर्ट ब्लूमबर्ग ने जारी की है। बताया गया है कि ग्लोबल वर्कफोर्स में 5 फीसद की छंटनी की जाएगी



इससे पहले कंपनी में नए एंप्लाईस की भर्ती पर रोक लगाई जा चुकी है। इसके अलावा कर्मचारियों पर ट्रैवल के रिस्ट्रिशन लगाए जा चुके हैं। इसके बाद भी कंपनी को लग रहा है कि यह कास्ट कटिंग के लिए नाकाफी है। यही वजह बताई जा रही है जिसके चलते डेल में कर्मचारियों की छंटनी की संभावित है। 



2020 में कई की नौकरी गई थी



साल 2020 में अनेक कंपनियों की तरह डेल ने भी अपने कई कर्मचारियों को घर बैठा दिया था। हालांकि रिपोर्ट में यह साफ नहीं किया गया है कि कंपनी का कौन सा विभाग इस छंटनी से सबसे ज्यादा प्रभावित होगा। रिपोर्ट में एक प्रवक्ता के हवाले से यह कहा गया है कि जॉब कम करने को कंपनी एक अवसर के रूप में देख रही है। 




  • यह भी पढ़ें 


  • 4 टेक्टोनिक प्लेटों के संगम पर बसा है तुर्की, इसलिए अक्सर आते हैं भूचाल, 24 साल में 18 हजार की हो चुकी मौत



  • यदि यह छंटनी हो जाती है तो डेल में लगभग 39000 कर्मचारी बचेंगे। मार्च 2022 की फाइलिंग के अनुसार कंपनी के एक तिहाई कर्मचारी अमेरिका निवासी हैं। कुछ मीडिया संस्थान यह दावा कर रहे हैं कि कंपनी ने उन्हें इस ले ऑफ के बारे में पुष्टि की है हालांकि कितने लोगों की छंटनी होनी है इसका नंबर अभी उजागर नहीं किया है। 



    बता दें कि पीसी ब्रांड में डेल कंपनी का बड़ा नाम है। हालांकि यह कंपनी आर्थिक चुनौतियां झेल रही है। मार्केट एनालिस्ट गार्टनर के अनुसार, ग्लोबल पीसी शिपमेंट में बीते साल की चौथी तिमाही में 28.5 फीसद की कमी ईयर-ओवर-ईयर देखी गई है। 



    HP कर चुका है छंटनी की घोषणा

    उधर नवंबर 2022 में पीसी ब्रांड एचपी ने भी छंटनी का ऐलान किया था। कंपनी ने उस वक्त बताया था कि साल 2025 तक कई कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। कंपनी करीब 6 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने का प्लान कर रही है। ये इसके ग्लोबल वर्क फोर्स का 12 परर्सेंट बताया गया है। 


    DELL will lay off employees 6 thousand employees will be laid off many were fired even 3 years ago DELL करेगी कर्मचारियों की छंटनी 6 हजार कर्मचारियों की होगी छुट्टी 3 साल पहले भी कई को निकला था
    Advertisment