न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटकों से फिर कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.9 आंकी गई, जानमाल का कोई नुकसान नहीं 

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटकों से फिर कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.9 आंकी गई, जानमाल का कोई नुकसान नहीं 

इंटरनेशनल डेस्क. तुर्किए और सीरिया में भीषण भूकंप के बाद लगातार अन्य देशों में भी झटके महससू किए जा रह हैं। इसी दौरान शनिवार(4 मार्च) को न्यूजीलैंड में एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों से धरती कांप गई। चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप  की तीव्रता 6.9 मापी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप न्यूजीलैंड के सुदूर उत्तर में प्रशांत क्षेत्र में आया। हालांकि इससे फिलहाल कोई खतरा नहीं बताया गया है। भूकंप से जानमाल के नुकसान की भी कोई खबर नहीं है। 



भूकंप से फिर कांपी न्यूजीलैंड की धरती



 एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबि शनिवार (4 मार्च) को न्यूज़ीलैंड में केर्माडेक द्वीप क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूरोपीय भूमध्य भूकंपीय केंद्र के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई। भूकंप 183 किमी (113.71 मील) की गहराई पर था। अमेरिकी सुनामी वॉर्निंग सिस्टम ने कहा है कि भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी नहीं है।



ये भी पढ़ें...






पिछले महीने भी आया था भूकंप



न्यूजीलैंड में पिछले महीने भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। न्यूजीलैंड में 15 फरवरी दोपहर को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप की गतिविधियों को लेकर जानकारी देने वाली एजेंसी ईएमएससी ने बताया था कि न्यूजीलैंड में लोअर हट से करीब 78 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में भूकंप के झटके आए थे, हालांकि भूकंप से इस दौरान भी किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई थी।



न्यूजीलैंड में साइक्लोन के कारण लगी थी इमरजेंसी



न्यूजीलैंड में पिछले महीने समुद्री तूफान 'साइ‍क्‍लोन गेब्रियल' के कारण काफी नुकसान हुआ था। साइ‍क्‍लोन के कारण कई इलाकों में भारी बारिश होने के बाद बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। बाढ़ की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हुईं थी। तेज हवाओं के चलते हजारों घरों की बिजली गुल हो गई थी। सैकड़ों उड़ाने रद्द कर दी गई थी। हालत इतने खराब हो गए थे कि सरकार ने नेशनल इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी।

 


new zealand earthquake kiwi earth trembled new zealand strong tremors new zealand 6.9 magnitude earthquake न्यूजीलैंड भूकंप कीवी धरती कांपी न्यूजीलैंड तेज झटक न्यूजीलैंड 6.9 तीव्रता भूकंप
Advertisment