श्रीलंका में पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध

author-image
एडिट
New Update
श्रीलंका में पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध

आर्थिक तंगी की मार झेल रहे श्रीलंका में अब राजनीतिक उठापटक तेज हो गई है। देश में इमरजेंसी लगाने के बाद रविवार देर रात देश की पूरी कैबिनेट ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया। देश के शिक्षा मंत्री और सदन के नेता दिनेश गुणवर्धने ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और पीएम महिंदा राजपक्षे को छोड़कर सभी 26 मंत्रियों ने श्रीलंका के पीएम को इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि, उन्होंने कैबिनेट के इस सामूहिक इस्तीफे का कोई कारण नहीं बताया है।





पूरी कैबिनेट ने सौंपा इस्तीफा



कैबिनेट के इस्तीफा के पहले देश के खेल मंत्री और पीएम राजपक्षे के बेटे नमल राजपक्षे ने अपने सभी विभागों से इस्तीफा दिया था। इसके करीब एक घंटे बाद अन्य मंत्रियों ने अपने इस्तीफे दिए। इस्तीफे का पत्र अभी पीएम के पास है, जो राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे को सौंपा जाएगा। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में नई कैबिनेट का गठन किया जाएगा।





रविवार के प्रदर्शन, सैकड़ों की गिरफ्तारी



राजधानी कोलंबो में रविवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर 650 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया। ये लोग आर्थिक संकट के विरोध में कर्फ्यू तोड़कर सरकार के खिलाफ मार्च निकाल रहे थे। इस दौरान सभी ने जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिसबल ने कार्रवाई की।





सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध 



श्रीलंका में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। रविवार को देश में फेसबुक, ट्विटर, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आउट ऑफ सर्विस हो गए। दूसरी तरफ राजधानी कोलंबो में चप्पे-चप्पे पर आर्मी और पुलिस के जवान पहरा दे रहे हैं, ताकि माहौल बिगड़े नहीं।





भारत ने की पड़ोसी देश की मदद



भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में आर्थिक संकट गहराया हुआ है। इस बीच भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया, और 40 हजार मीट्रिक टन डीजल कोलंबो भेजा। साथ ही अतिरिक्त 20 हजार टन तेल जल्द उपलब्ध कराने की कवायद भी शुरू कर दी गई है।





टूरिज्म ठप हुआ, कर्ज में डूबा देश



श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में टूरिज्म सेक्टर का बड़ा रोल है, लेकिन कोरोना की मार से यह पहले ही ठप पड़ा है। टूरिज्म देश के लिए फॉरेन करेंसी का तीसरा बड़ा सोर्स है। इसके कमजोर पड़ने से देश का विदेश मुद्रा भंडार लगभग खाली हो चुका है। करीब 5 लाख श्रीलंकाई सीधे पर्यटन पर निर्भर, जबकि 20 लाख अप्रत्यक्ष रूप से इससे जुड़े हैं। श्रीलंका की GDP में टूरिज्म का 10% से ज्यादा योगदान है।


श्रीलंका में आर्थिक तंगी internation news in hindi sri lanka president sri lanka tourism sri lanka economy protest outside president house श्रीलंका समाचार street lights off in sri lanka economic crisis in sri lanka protest in sri lanka Sri Lanka News श्रीलंका में कैबिनेट का इस्तीफा श्रीलंका में आपातकाल श्रीलंका की अर्थव्यवस्था श्रीलंका के राष्ट्रपति श्रीलंका में टूरिज्म श्रीलंका में विरोध