श्रीलंका में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर चलाई गोली, एक की मौत, 12 घायल

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
श्रीलंका में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर चलाई गोली, एक की मौत, 12 घायल

भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका आर्थिक संकट से जूझ रहा है। देश में असंतोष का माहौल है। इस बीच राजधानी कोलंबों से करीब 100 किलोमीटर दूर रामबुकाना कस्बे में पुलिस की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, 12 घायल भी हुए हैं। श्रीलंका की पुलिस ने गोलीबारी की पुष्टि करते हुए बताया है कि प्रदर्शनकारी एक रेलवे क्रासिंग पर जाम लगा रहे थे। उन्हें हटाने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी। स्थानीय पुलिस ने बताया है कि पहले प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्वक तरीके से हटाने की कोशिश की गई थी। जब प्रदर्शनकारी नहीं हटे तो पुलिस को गोली चलानी पड़ी।





देश के संविधान में संशोधन का प्रस्ताव



इससे पहले श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने देश के संविधान में संशोधन करने का प्रस्ताव रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजपक्षे ने लेजिस्लेचर, एक्जीक्यूटिव और ज्यूडिशियरी के आधार पर संविधान को संशोधित करने की बात कही। उन्होंने कहा, सरकार को लोगों के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए हरसंभव कोशिश की जाएगी। मुझे उम्मीद है कि संशोधित संविधान जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।





संसद सत्र की शुरुआत हुई



आर्थिक तंगी के बीच श्रीलंका में आज से संसद का सत्र शुरू हुआ है। श्रीलंका का सबसे बड़ा विपक्षी दल समागी जाना बालवेगया (SJB) सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है। हालांकि, राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने मंगलवार को 17 नए मंत्रियों की नियुक्ति कर एक बड़ा दांव चला है।





अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष



विपक्षी सांसद हर्षा डी सिल्वा ने दावा किया कि उनके पास जरूरी नंबर मौजूद हैं और वो सही समय आने पर अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। दूसरी तरफ बढ़ती महंगाई से त्रस्त श्रीलंका की आवाम भी विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए है। प्रदर्शनकारी सरकार का इस्तीफा लेने पर अड़े हुए हैं।





तंगी का बड़ा कारण



श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में टूरिज्म सेक्टर का बड़ा रोल है, लेकिन कोरोना की मार से यह पहले ही ठप पड़ा है। टूरिज्म देश के लिए फॉरेन करेंसी का तीसरा बड़ा सोर्स है। इसके कमजोर पड़ने से देश का विदेश मुद्रा भंडार लगभग खाली हो चुका है। करीब 5 लाख श्रीलंकाई सीधे पर्यटन पर निर्भर, जबकि 20 लाख अप्रत्यक्ष रूप से इससे जुड़े हैं। श्रीलंका की GDP में टूरिज्म का 10% से ज्यादा योगदान है।


श्रीलंका समाचार international news in hindi economic crisis in sri lanka Sri Lanka News protest in sri lanka protest outside president house sri lanka economy sri lanka tourism sri lanka president श्रीलंका में आर्थिक तंगी श्रीलंका में विरोध श्रीलंका में टूरिज्म श्रीलंका के राष्ट्रपति श्रीलंका की अर्थव्यवस्था india support sri lanka