अफगानिस्तान में छिना महिलाओं का रोजगार, ब्यूटी पार्लर बैन, तालिबान बोला- एक महीना गुजर जाने दीजिए, वजह इसके बाद ही बताई जाएगी

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
अफगानिस्तान में छिना महिलाओं का रोजगार, ब्यूटी पार्लर बैन,  तालिबान बोला- एक महीना गुजर जाने दीजिए, वजह इसके बाद ही बताई जाएगी

Afghanistan. तालिबानी सरकार ने अफगानिस्‍तान में ब्‍यूटी पार्लर पर बैन लगा दिया है। ब्‍यूटी पार्लर में काम कर रहीं महिलाओं से कहा गया है कि वे एक महीने के अंदर अपना कारोबार बंद कर दें। ब्यूटी पार्लर बंद करने का ऑर्डर जारी करने के दौरान तालिबान ने कहा कि एक महीना गुजर जाने दीजिए, ऐसा फैसला लेने के पीछे की वजह इसके बाद बताई जाएगी। बता दें, इससे पहले अफगानिस्तान पर शिक्षा और नौकरियों में तालिबानी महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंध लगा चुके हैं। ब्यूटी पार्लर बैन पर तालिबान हुकूमत ने लेटर हेड पर ऑर्डर जारी किया है। इस पर सुप्रीम लीडर हिब्तुल्लाह अखुंदजादा के दस्तखत हैं।



अफगानिस्तान में ब्यूटी पार्लर बैन



बता दें, तालिबान ने 15 अगस्त 2021 को काबुल के साथ ही पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार ने अब महिलाओं के ब्यूटी पार्लर पर बैन लगा दिया है। उन्होंने एक नोटिस जारी करते हुए आदेश दिए है कि एक महीने के अंदर सभी अपनी दुकाने पूरी तरह से बंद कर दें। तालिबानी सरकार के एक प्रवक्ता ने ये जानकारी दी है। तालिबान की होम मिनिस्ट्री ने ब्यूटी पार्लर बैन किए जाने के आदेश की पुष्टि की है। वहीं तालिबान कई बार कह चुका है पार्लर का इस्तेमाल सिर्फ फिजूल की बातों और गॉसिप के लिए होता है। हालांकि अब उन्होंने इसपर प्रतिबंध लगा दिया है।



ये खबर भी पढ़िए...






अफगानिस्तान में छिना महिलाओं का रोजगार



वहीं तालिबान के इस फैसले के बाद अफगानिस्तान में महिलाओं का रोजगार छिन गया है। महिलाओं का कहना है कि बेहतर तो ये होता कि तालिबान अफगानिस्तान से महिलाओं को ही निकाल देता। उनका वजूद ही खत्म कर देता। अब तो मौत ही बेहतर है। अच्छा होता अगर हमने अफगानिस्तान में जन्म ही नहीं लिया होता।


Ban on beauty parlor in Afghanistan employment of women in Afghanistan beauty parlor banned in Afghanistan अफगानिस्तान में ब्यूटी पार्लर पर प्रत‍िबंध अफगानिस्तान में छिना महिलाओं का रोजगार अफगानिस्तान में ब्यूटी पार्लर बैन