जवानी में नहीं माने परिवार वाले, 42 साल बाद शादी के बंधन में बंधे सच्चे प्रेमी, 69 की दुल्हन तो 73 का दूल्हा

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
जवानी में नहीं माने परिवार वाले, 42 साल बाद शादी के बंधन में बंधे सच्चे प्रेमी, 69 की दुल्हन तो 73 का दूल्हा

International Desk. मशहूर गीतकार आनंद बख्शी ने लिखा था, दिल इंसान का एक तराजू, जो इंसाफ को तोले, अपनी जगह पर प्यार है कायम, धरती अंबर डोले, सबसे बड़ा सच एक जगत में, भेद अनेक जो खोले, प्रेम बिना जीवन सूना ये पागल प्रेमी बोले, कि आजा...तेरी याद आई। चरस फिल्म में फिल्माए गए गानों के यह बोल यूं ही जहन में नहीं आ गए। दरअसल यह खबर ही ऐसी है। यह खबर है अमेरिका 69 वर्षीय जीन और 73 बसंत देख चुके स्टीफन की, जो हाल ही में विवाह के बंधन में बंधे हैं। 



नस्लभेद के कारण नहीं माना परिवार



दरअसल जीन और स्टीफन अमेरिका में एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। चंद मुलाकातों के बाद उनकी दोस्ती प्रेम में तब्दील हो गई थी। दोनों एक दूसरे को बेइंतहां मोहब्बत करने लगे थे। लेकिन यह मोहब्बत 4 दशक बाद जोड़ी के रूप में तब्दील हो पाई है। दरअसल जीन ने जब अपने परिवार को स्टीफन के बारे में बताया तो उनके अश्वेत होने के चलते परिवार ने शादी से इनकार कर दिया था। 




फिर भी 7 साल तक मिलते रहे



परिवार द्वारा मना कर दिए जाने के बाद भी इस प्रेमी युगल ने मुलाकातों के सिलसिले को चलने दिया। दोनों 7 साल तक तो एकदूसरे से मिलते रहे लेकिन फिर दोनों की जॉब लग गई और अलग-अलग शहरों में रहने के कारण मिलना जुलना कम हो गया और फिर रिश्ता टूट ही गया था। 




  • यह भी पढ़ें 


  • पेरिस ओलंपिक पर बहिष्कार का संकट, आईओसी विचार में लगा, 10 फरवरी को अगली बैठक



  • साल 2021 में फिर हुई मुलाकात



    इस बीच दोनों ने अपना परिवार भी बसा लिया था लेकिन साल 2021 में जिंदगी ने करवट लिया और जीन का अपने पति से तलाक हो चुका है। वो अकेली रहती थीं। इस बीच उन्हें स्टीफन का पता मिल गया। वो उससे मिलने शिकागो पहुंच गई जहां यह पाया कि स्टीफन अस्पताल में भर्ती है। जीन उसे अस्पताल के बिस्तर पर देखकर फफक-फफक कर रोने लगीं। बाद में वे स्टीफन को अपने साथ अपने घर ले आईं। 



    स्टीफन बेऔलाद हैं, ब्रेन स्ट्रोक की बीमारी के चलते व्हीलचेयर पर हैं। लेकिन इस सब के बावजूद दोनों ने हाल ही में बचपन की मोहब्बत को साकार करते हुए शादी रचा ली है। इनकी यह प्रेम कहानी और शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रही हैं। जीन का कहना है कि मैं हमेशा उसके साथ रहना चाहती हूं, वो मेरा दिल है, आत्मा है। फिलहाल दोनों एकसाथ हंसी खुशी जीवन जी रहे हैं। 

     


    2 lovers reunite after 4 decades 69-year-old bride and 73-year-old groom waited due to racism 4 दशक बाद एक हुए 2 प्रेमी 69 की दुल्हन तो 73 का दूल्हा नस्लवाद के चलते किया इंतज़ार
    Advertisment