ब्रिटेन के किंग चार्ल्स की फैमिली अब गर्म पानी से नहीं नहाएगी, बढ़ते खर्च को देखते हुए डिसीजन लिया

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स की फैमिली अब गर्म पानी से नहीं नहाएगी, बढ़ते खर्च को देखते हुए डिसीजन लिया

ENGLAND. ब्रिटेन में सितंबर 2022 को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हुआ था। एलिजाबेथ के निधन के 8 महीने बाद ब्रिटिश सिंहासन पर पहुंचे 74 वर्षीय किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी क्वीन कैमिला को 6 मई को वेस्टमिंस्टर एब्बे में एक धार्मिक समारोह में औपचारिक रूप से ताज पहनाया गया था। अब खबरें है कि जब से चार्ल्स इंग्लैंड के किंग बने है, तब से उनके घर के खर्चों में बढ़ोत्तरी हुई है। उनके घर के खर्चे बहुत ही ज्यादा बढ़ चुके हैं। अब इन बढ़ते खर्चों से निपटने के लिए किंग चार्ल्स ने बड़ा फैसला लिया है।



गर्म पानी से नहीं नहाएगा लंदन का शाही परिवारन



जानकारी के मुताबिक शाही परिवार के खर्च की वैल्यू 107.5 मिलियन पाउंड तक जा चुका है। इसकी वजह से शाही परिवार को लगातार दूसरे साल बचत में कटौती करनी पड़ी। इसके अलावा चार्ल्स पैसे बचाने और पर्यावरण की मदद करने की कोशिश में गैस हीटिंग बंद कर रहे हैं। लंदन के बकिंघम पैलेस के नवीनीकरण में भी शाही परिवार का 20.7 मिलियन पांउड खर्च करना पड़ गया है। खातों से इस बात का खुलासा हुआ है कि शाही परिवार ने पिछले साल गैस और बिजली पर 2.7 मिलियन पाउंड खर्च किए, जो पिछले 12 महीनों में 1.4 मिलियन पाउंड से ज्यादा है। किंग ने विंडसर कैसल में बिल कम करने के लिए थर्मोस्टैट्स को अब बंद किया जा रहा है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि किंग ने ये भी कहा है कि बकिंघम पैलेस के स्विमिंग पूल में हीटिंग बंद कर दी जाए।



ये खबर भी पढ़िए...






प्रिंस ऑफ वेल्स की निजी आय



लंदन के बकिंघम पैलेस के खातों से यह भी पता चला कि पेरोल लागत में 2022-23 में सबसे बड़ी वृद्धि देखी गई, जो 3.4 मिलियन पाउंड से बढ़कर 27.1 मिलियन हो गई। बकिंघम पैलेस में 20.7 मिलियन  पाउंड का ज्यादा खर्च मरम्मत कार्य की वजह से हुआ है। 


King Charles King Charles of England King Charles decision Charles spending cuts किंग चार्ल्स इंग्लैंड के किंग चार्ल्स किंग चार्ल्स का फैसला चार्ल्स के खर्च में कटौती