पाक के पूर्व पीएम बेनजीर की भतीजी फातिमा निकाह के बाद दर्शन के लिए शिव मंदिर पहुंची, सोशल मीडिया पर जबर्दस्त हलचल

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
पाक के पूर्व पीएम बेनजीर की भतीजी फातिमा निकाह के बाद दर्शन के लिए शिव मंदिर पहुंची, सोशल मीडिया पर जबर्दस्त हलचल

KARACHI (Pakistan). पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की पोती और पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो की भतीजी फातिमा के शादी के बाद हिंदू मंदिर के दर्शन करने पहुंची थीं। सोशल मीडिया इसकी फोटोज सामने आने के बाद जबर्दस्त हलचल मच गई है। कुछ यूजर्स फातिमा के इस कदम की सराहना कर रहे हैं तो कुछ आलोचना कर रहे हैं। फातिमा पेशे से लेखक हैं और खुले विचारों की महिला के रूप में उनकी पहचान है।



फातिमा महादेव मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं



यहां बता दें, फातिमा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की भतीजी और मुर्तजा भुट्टो की बेटी हैं। पेशे से लेखक और कॉलमिस्ट फातिमा भुट्टो ने शुक्रवार, 28 अप्रैल को ग्राहम (जिब्रान) के साथ शादी की थी। शादी के बाद रविवार, 30 अप्रैल को फातिमा अपने पति के साथ कराची स्थित ऐतिहासिक महादेव मंदिर दर्शन करने गईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर जबर्दस्त प्रतिक्रिया हो रही है। विवाद भी छिड़ गया है। उधर, फातिमा की शादी में देश के विदेश मंत्री और रिश्ते में भाई लगे बिलावल भुट्टो समारोह में नहीं पहुंचे।



ये भी पढ़ें...






publive-image



सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं



मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फातिमा के पति ग्राहम ईसाई हैं और अमेरिकी नागरिक हैं। फातिमा के साथ उनके भाई जुल्फिकार अली भुट्टो जूनियर और हिंदू नेता भी मौजूद थे। फातिमा ने मंदिर में दर्शन के दौरान महादेव को दूध भी चढ़ाया। फातिमा और उनके पति के इस कदम को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं।



फातिमा भुट्टो की फैमली 



यहां बता दें, जुल्फिकार अली भुट्टो को सैन्य तख्तापलट के बाद अप्रैल 1979 में तत्कालीन सैन्य तानाशाह जिया उल हक ने फांसी पर चढ़वा दिया था। जुल्फिकार की सबसे बड़ी बेटी बेनजीर भुट्टो की दिसंबर 2007 में रावलपिंडी में हत्या कर दी गई थी। सितंबर 1996 में क्लिफ्टन में बेनजीर के भाई मुर्तजा भुट्टो की भी हत्या कर दी गई थी। मुर्तजा के छोटे भाई शाहनवाज भुट्टो 1985 में फ्रांस में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। फातिमा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की भतीजी हैं।



फातिमा भुट्टो के बारे में 



फातिमा भुट्टो का जन्म काबुल में हुआ था। उनका पूरा नाम फातिमा मुर्तजा भुट्टो है। वो सीरिया और कराची में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने नॉर्ड कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की और लंदन के SOAS यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री ली। 



वीडियो देखें- 




there was a stir on social media due to Fatima's arrival at the temple Fatima reached the temple after marriage Fatima Bhutto reached the temple to visit फातिमा मंदिर दर्शन फातिमा के मंदिर पहुंचने से सोशल मीडिया पर हलचल फातिमा शादी के बाद मंदिर पहुंची फातिमा भुट्टो मंदिर दर्शन करने पहुंची Fatima temple darshan
Advertisment