साउथ अफ्रीका में आई 'बाढ़', 400 लोगों की मौत, 40 हजार से ज्यादा हुए बेघर

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
साउथ अफ्रीका में आई 'बाढ़', 400 लोगों की मौत, 40 हजार से ज्यादा हुए बेघर

साउथ अफ्रीका में बाढ़ ने बड़ी तबाही मचा दी है। आपदा में अब तक 400 से मौत की खबर है, तो वहीं हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। दक्षिण-पूर्वी तटीय शहर डरबन के कुछ इलाकों में पानी घुस गया है। जिसके बाद सड़कें पूरी तरह उखड़ती दिखीं। इस बाढ़ में अस्पताल-घर तबाह हो गए और लोग इस पानी में बह गए।









40 हजार से ज्यादा हुए बेघर





सरकार ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि आपदा में मरने वालों का आंकड़ा 398 हो गया है, वहीं 27 लोग लापता है। सरकार ने ये भी बताया कि 40 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। सरकार के मुताबिक, घरों में फंसे लोगों के शवों को निकालने का कार्य जारी है। पुलिस से लेकर सेना और स्वयंसेवक खोज और बचाव कार्य तेजी पर चला रहे हैं। बचाव दल के मुताबिक, डरबन जिला के लापता एक परिवार के 10 लोगों में से किसी को अब तक ढूंढा नहीं जा सका है।









लोगों के बचने की उम्मीद कम





डरबन आपातकालीन चिकित्सा सेवा के प्रवक्ता का कहना है कि, पहली बार बाढ़ आने के 6 दिन बाद अब जीवित बचे लोगों के मिलने की उम्मीद बेहद कम हो गई है। उन्होंने बताया लोग अपने लापता रिश्तेदारों को ढूंढ के लिए भटक रहे हैं। बता दें, सरकार ने हालात को देखते हुए आपातकाली राहत कोष में एक अरब रैंड ($68 मिलियन) की घोषणा की है। इसके अलावा, अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ के प्रमुख पैट्रिस मोत्सेपे ने 30 मिलियन रैंड ($ 2.0) देने का ऐलान किया है।



साउथ अफ्रीका आपदा South Africa साउथ अफ्रीका में लोग बेघर साउथ अफ्रीका में 400 मौत FLOOD दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ दक्षिण अफ्रीका समाचार Flood in South Africa south africa news बाढ़ दक्षिण अफ्रीका