BBC की डॉक्टयूमेंट्री में बोरिस जॉनसन का खुलासा, बोले- पुतिन ने दी थी एक मिनट में ब्रिटेन को खत्म करने की धमकी

author-image
Vijay Choudhary
एडिट
New Update
BBC की डॉक्टयूमेंट्री में बोरिस जॉनसन का खुलासा, बोले- पुतिन ने दी थी एक मिनट में ब्रिटेन को खत्म करने की धमकी

DELHI. ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक दावे से पूरी दुनिया को चौंका दिया है। बोरिस जॉनसन ने बताया है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। पुतिन ने कहा था कि ‘मिसाइल गिराकर ब्रिटेन को खत्म करने में मुझे सिर्फ एक मिनट लगेगा’। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री में दावा किया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मुझे फोन पर धमकी दी थी। आज प्रसारित होने वाली बीबीसी बीबीसी की एक नई डॉक्यूमेंट्री में जॉनसन के हवाले से बताया गया है कि पुतिन ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर आक्रमण से ठीक पहले बोरिस जॉनसन को फोन किया था।



बोरिस जॉनसन ने पुतिन के हवाले से दावा किया, “उन्होंने (पुतिन) ने एक तरह से धमकी दी और कहा कि बोरिस मैं आपको चोट नहीं पहुंचाना चाहता, लेकिन एक मिसाइल के साथ मुझे ब्रिटेन को खत्म करने में केवल एक मिनट लगेगा। उन्होंने मुझसे ऐसा ही कुछ कहा,” जॉनसन ने पुतिन के साथ फोन पर बातचीत को लेकर यह दावा भी किया मैंने पुतिन को बताया था कि यूक्रेन निकट भविष्य में नाटो में शामिल नहीं होने जा रहा है।



ये खबर भी पढ़िए...



अडाणी को हिला देने वाली हिंडनबर्ग की आखिर क्या है कहानी, कैसे एक हादसे से निकला नाम और क्या है इस फर्म की पॉलिसी, जानिए सब कुछ



बोरिस ने जोर शोर से किया यूक्रेन का समर्थन



युद्ध होने से पहले यूक्रेन और रूस के बीच तकरार के वक्त बोरिस जॉनसन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री थे। जॉनसन नेताओं में शामिल थे, जो यूक्रेन का समर्थन कर रहे थे और कोशिश कर रहे थे कि रूस को यूक्रेन पर हमला करने से रोका जा सके। जॉनसन यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के सबसे भावुक पश्चिमी समर्थकों में से एक के रूप में उभरे थे।



बोरिस ने बताया, ”पुतिन ने मुझसे पूछा कि बोरिस, आप कहते हैं कि यूक्रेन जल्द ही नाटो में शामिल नहीं होने जा रहा है. इस पर मैंने कहा कि यूक्रेन फिलहाल नाटो में शामिल नहीं हो रहा।आप इसे अच्छी तरह से जानते हैं.”



बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री में क्या है?



बीबीसी ने अपनी डॉक्यूमेंट्री में यूक्रेन पर आक्रमण से पहले रूस और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते विभाजन को दिखाया है। साथ ही इसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को रूस के हमले से पहले नाटो में शामिल होने की उनकी विफल महत्वाकांक्षाओं को दर्शाते हुए भी दिखाया गया है।



बोरिस ने पुतिन को यूक्रेन पर हमले से रोका था



डॉक्यूमेंट्री में बोरिस जॉनसन ने बताया- यूक्रेन पर हमले से पहले मैंने पुतिन को समझाने की कोशिश की थी। पुतिन से कहा था कि यूक्रेन के नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (NATO) में शामिल होने की कोई संभावना नहीं है। आप ये बात जानते हैं।​ बोरिस ने पुतिन को चेताया भी था। जॉनसन ने कहा था- मैंने पुतिन को समझाने के साथ चेताया भी था। मैंने कहा था कि यूक्रेन पर हमले करने से आपका सामना NATO से सीधे तौर पर होगा। इस हमले से आप NATO से दूरी नहीं बना पाएंगे।



मेरी बातों को गंभीरता से नहीं ले रहे थे, पुतिन मुझे घुमा रहे थे- बोरिस



डॉक्यूमेंट्री में जॉनसन ने कहा- पुतिन मेरी बातों को गंभीरता से नहीं सुन रहे थे। मुझे लगता है कि पुतिन बहुत ही आराम से बात कर रहे थे, लेकिन वो कुछ समझने तैयार नहीं थे। ऐसा लग रहा था कि वो सिर्फ मेरी कोशिशों और मेरी बातों टाल रहे थे या घुमाने की कोशिश कर रहे थे।



PM रहते हुए बोरिस जॉनसन ने कई बार पुतिन को रोकने की कोशिश की



बोरिस जॉनसन ने हमले से पहले कई बार पुतिन को रोकने की कोशिश की, लेकिन पुतिन नहीं माने। प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने कई बार रूस का विरोध किया। हमले के 8 घंटे बाद ही उन्होंने रूस को जवाब देने की बात कही थी। जॉनसन ने कहा था- यूक्रेन में जो हो रहा है, वो उससे हैरान हैं। ब्रिटेन और उसके सहयोगी देश रूस की कार्रवाई का निर्णायक जवाब देंगे। हमले के अगले दिन बतौर प्राइम मिनिस्टर बोरिस जॉनसन ने ब्रिटिश संसद को संबोधित करते हुए कहा था- पुतिन ने घरेलू नाकामी छिपाने के लिए जंग शुरू की है। पुतिन ने अपने हाथ यूक्रेन के मासूम लोगों के खून से रंग लिए हैं, यह दाग कभी साफ नहीं किए जा सकेंगे। हमने रूस के सभी बैंकों को अपने फाइनेंशियल सिस्टम से बाहर कर दिया है। अब रूस को हमले के नतीजे पता लगेंगे।



रूस ने ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन पर बैन लगाया था



बोरिस जॉनसन ने प्रधानमंत्री रहते हुए रूस पर कई प्रतिबंध लगाए थे। इसके जवाब में रूस ने ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन और विदेश सचिव लिज ट्रस समेत 10 ब्रिटिश डिप्लोमैट्स पर बैन लगा दिया था। प्रतिबंध के तहत ये लोग रूस में एंट्री नहीं कर सकते।

 


BBC documentary बोरिस जॉनस को पुतिन की धमकी पुतिन ने दी ब्रिटेन को खत्म करने की धमकी इंटरनेशनल न्यूज बोरिस जॉनसन का खुलासा BBC की डॉक्टयूमेंट्री Putin threatens Boris Johnson Putin threatens destroy Britain International News Boris Johnson revealed