UK जाने वालों के लिए खुशखबरी: कोवीशील्ड लगवाने वालों को नहीं रहना होगा क्वारेंटाइन

author-image
एडिट
New Update
UK जाने वालों के लिए खुशखबरी:  कोवीशील्ड लगवाने वालों को नहीं रहना होगा क्वारेंटाइन

भारत से ब्रिटेन जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार के सख्त रवैये के बाद ब्रिटेन बैकफुट पर आ गया है और वहां की सरकार ने घोषणा की है कि 11 अक्टूबर से कोवीशील्ड वैक्सीन की दो डोज लेने वाले भारतीय यात्रियों को अब क्वारेंटाइन नहीं रहना होगा। ये खुशखबरी ब्रिटेन के हाई कमिश्नर ने दी। हालांकि, ऐसे लोगों का फुली वैक्सीनेटेड होना जरूरी होगा। साथ ही वैक्सीन भी वो होनी चाहिए जिसे ब्रिटेन सरकार ने अप्रूव किया है। भारत में कोवीशील्ड लगवाने वाले लोग 11 अक्टूबर के बाद क्वारेंटाइन की टेंशन के बिना ब्रिटेन जा सकेंगे।

भारत सरकार के सख्त तेवर

24 सितंबर को भारत सरकार ने कहा था कि हम ब्रिटेन को उसी अंदाज में जवाब दे सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया था कि दोनों देशों की सरकारें आपस में बात कर रही हैं। उन्होंने भारतीय यात्रियों पर लगे प्रतिबंधों को भेदभावपूर्ण बताया था।

लिस्ट में कोवीशील्ड का नाम होने के बावजूद रोक

भारत और ब्रिटेन के बीच क्वारेंटाइन रूल्स को लेकर तनातनी चल रही है। पिछले महीने ब्रिटेन की ओर से  लाए गए नए नियमों के तहत टीके की दोनों खुराक ले चुके भारतीयों को कोई राहत नहीं मिली थी। ब्रिटेन के टीकों की लिस्ट में भारत निर्मित कोवीशील्ड के होने के बावजूद ऐसा किया गया था। हालांकि इसके बाद भारत ने भी इसके जवाब में सभी ब्रिटिश नागरिक पर भी वही नियम लागू कर दिए थे। इसी कड़ी में इंडियन हॉकी टीम ने बर्मिंघम में होने वाले 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स से भी अपना नाम वापस ले लिया है।

ggod news allowed to come britain Passengers Quarantine britain government is on backfoot The Sootr Covishield Vaccine