ईरानी महिला ने बैन के बावजूद मस्जिद में गाना गाया, गार्ड के रोकने पर किया विरोध, अब जमकर वीडियो वायरल हो रहा

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
ईरानी महिला ने बैन के बावजूद मस्जिद में गाना गाया, गार्ड के रोकने पर किया विरोध, अब जमकर वीडियो वायरल हो रहा

इंटननेशनल डेस्क. ईरान में महिलाओं की गतिविधियों पर कई तरह का बैन है। जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर गाना भी शामिल है। इसके बावजूद एक महिला ने ईरान के इशफान शहर की एक मस्जिद में गाना गाया। ईरान में महिलाओं के मानवाधिकारों पर काम करने वाली एक्टिविस्ट मासिह अलिनेजद ने ये वीडियो शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।





हिम्मती औरतें ही महिला विरोधी लोगों को ईरानी सत्ता से बाहर करेंगी





मासिह ने लिखा है कि इतनी हिम्मत वाली औरतें ही एक दिन ईरान के महिला विरोधी लोगों को सत्ता से बाहर करेंगी। दरअसल, महिला ने ये गाना शहर की सबसे ऐतिहासिक मस्जिद में गाया है।





गार्ड ने रोका तो किया विरोध 





इशफान शहर की मस्जिद में जब महिला गाना गा रही थी तो काफी लोग मौजूद थे। कुछ लोगों ने उसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद मस्जिद के गार्ड ने उन्हें गाना गाने से रोकने की कोशिश की तो उन्होंने इसका विरोध किया। वो गाना गाती रही, जिसके बाद गार्ड खुद वहां से चला गया।





ईरान में पिछले साल हुए हिजाब विरोधी प्रदर्शनों के बाद महिलाएं खुद पर लगी पाबंदियों के खिलाफ खुलकर सामने आ रही हैं। हालांकि, मस्जिद में गाना गाने वाली महिला ने अपना सिर ढका हुआ था।





महिलाओं के गाने के खिलाफ फतवा जारी हुआ





2013 में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने एक फतवा जारी किया था। इसमें कहा गया था कि महिलाओं का गाना तभी मंजूर होगा जब तक उसे सुनकर किसी के अंदर गलत खयाल पैदा नहीं होते हैं। हालांकि, अगर ऐसा होता है तो महिलाएं ना तो अकेले, ना समूह में गाना गा सकती हैं। तब से वहां महिलाओं के गाने पर पाबंदियां हैं।



ईरानी महिला का गाना गाते वीडियो वायरल ईरान में महिलाओं पर कई तरह के बैन ईरान में एक महिला ने मस्जिद में गाना गाया इंटरनेशनल न्यूज video of Iranian woman singing viral many types of ban on women in Iran International News A woman sang in the mosque in Iran