इटली के वैज्ञानिक का दावा- भूकंप ने तुर्किए को 5-6 मीटर तक खिसकाया; दो प्लेट्स के बीच 225 किमी की फॉल्टलाइन टूटने की भी बात

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
इटली के वैज्ञानिक का दावा- भूकंप ने तुर्किए को 5-6 मीटर तक खिसकाया; दो प्लेट्स के बीच 225 किमी की फॉल्टलाइन टूटने की भी बात

ISTANBUL. इटली के भूकंप वैज्ञानिक ने तुर्किए के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। इटली के भूकंप वैज्ञानिक डॉ. कार्लो डोग्लियोनी ने बताया कि इस भूकंप के बाद तुर्किए 5 से 6 मीटर तक खिसक गया होगा। उन्होंने बताया कि सीरिया की तुलना में तुर्की की टेक्टॉनिक प्लेट्स 5 से 6 मीटर तक खिसक सकती है। असल में तुर्की कई मेन फॉल्टलाइन पर स्थित है। यह अनातोलियन प्लेट, अरेबियन प्लेट और यूरेशियाई प्लेट से जुड़ा हुआ है। यही कारण है कि यहां भूकंप आने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। वहीं, तुर्किए के मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अनातोलियन प्लेट और अरेबियन प्लेट के बीच की 225 किलोमीटर की फॉल्टलाइन टूट गई है।





सैटेलाइट फोटोज से स्थिति साफ होगी 





भूकंप वैज्ञानिक डॉ. डोग्लियोनी के मुताबिक, सीरिया की तुलना में तुर्किए की टेक्टॉनिक प्लेट्स 5 से 6 मीटर तक खिसक सकती है। हालांकि, यह सब शुरुआती आंकड़ों पर बेस्ड है। असल तस्वीर उपग्रह तस्वीरें सामने आने के बाद साफ होगी। प्रोफेसर डोग्लियोनी ने ये भी बताया कि भूकंप के बाद कटाव वाले क्षेत्र में 190 किलोमीटर लंबा और 25 किमी चौड़ा क्षेत्र शामिल था, यह क्षेत्र जमीन को हिला रहा था और भूकंप का एक क्रम बना रहा था। दूसरे शब्दों में, यह ऐसा है जैसे तुर्किए दक्षिण-पश्चिम की ओर अरब प्लेट के सापेक्ष चला गया। हम उस भूकंपीय क्षेत्र के बारे में बात कर रहे हैं, जो भूमध्यसागरीय क्षेत्र के सबसे खतरनाक क्षेत्रों में से एक है। 





आप ये खबर भी पढ़ सकते हैं











पहले से थी चेतावनी





तुर्किए दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंप क्षेत्रों में से एक है। देश का आखिरी 7.8-तीव्रता का झटका 1939 में आया था, जब पूर्वी एर्जिंकन प्रांत में 33 हजार लोग मारे गए थे। 1999 में तुर्किए क्षेत्र में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 17 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। एक्सपर्ट्स लंबे समय से कह रहे हैं कि एक बड़ा भूकंप इस्तांबुल को तबाह कर सकता है, जो 1.6 करोड़ लोगों के मेगालोपोलिस में जर्जर घरों से भरा हुआ है। 





90% लोगों को पहले तीन दिन में बचाया गया





वहीं, यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में आपदाओं और स्वास्थ्य के प्रोफेसर इलान केल्मन ने कहा कि भूकंप से बचे 90% से ज्यादा लोगों को पहले तीन दिनों के भीतर बचा लिया गया है। उन्होंने कहा, आम तौर पर, भूकंप लोगों को नहीं मारते हैं, बुनियादी ढांचे के ढहने से लोग मारे जाते हैं।





15 हजार से ज्यादा मौतें





तुर्किए और सीरिया में भूकंप के कहर से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। द एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, तुर्की और सीरिया में शक्तिशाली भूकंपों के कारण अब तक 15,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। व्यापक तबाही के बीच मरने वालों की संख्या में वृद्धि जारी है। करीब 50 हजार से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बड़ी तादात में लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं।





एक परिवार के 25 लोग मारे गए





शेल्टर होम के एक कमरे में 25 शव। इन लाशों के बीच एक जिंदा शख्स भी है। इस शख्स का नाम वो अहमद इदरीस है और यह दिल दहला देने वाला दृश्य सीरिया के सराकिब शहर का है। 6 फरवरी आए भूकंप में इदरीस के परिवार के 25 लोगों की मौत हो गई। इदरीस कहते हैं, सीरिया में चल रहे युद्ध के चलते सराकिब पहुंचे थे, ताकि बच्चों और अपने लिए सुरक्षित शेल्टर खोज सकें, लेकिन देखो यहां भाग्य ने हमारा कैसे साथ दिया?। लेकिन देखिए, हमारे साथ क्या हुआ। इदरीस और उनका परिवार 2012 में सराकिब में शरण लेने पहुंचे थे। इस शहर को 2020 में सीरियाई सेना ने फिर से अपने कब्जे में ले लिया। 



तुर्किए भूकंप न्यूज Turkiye Earthquake Turkiye Quake Tragedy Why earthquake occurred in Turkiye turkiye Tectonic Plates Turkiye Earthquake News तुर्किए भूकंप तुर्किए भूकंप त्रासदी तुर्की में क्यों आया भूकंप तुर्किए टेक्टॉनिक प्लेट्स