जापान की संसद में नया बिल पेश, कानून बना तो लड़कियों की स्कर्ट या दूसरे कपड़ों में आपत्तिजनक फोटो लेने पर होगी 3 साल की जेल

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
जापान की संसद में नया बिल पेश, कानून बना तो लड़कियों की स्कर्ट या दूसरे कपड़ों में आपत्तिजनक फोटो लेने पर होगी 3 साल की जेल

इंटरनेशनल डेस्क. जापान में महिलाओं की सुरक्षा के लिए संसद में एक नया बिल पेश किया गया है। अगर ये कानून बनता है तो जापान में स्कर्ट या दूसरे कपड़ों में महिलाओं के आपत्तिजनक फोटो लेने वाले व्यक्ति को 3 साल की जेल होगी और उस पर लाखों का जुर्माना लगाया जाएगा। जापान में लोगों की मांग पर ये बिल संसद में पेश किया गया है।



अपस्कर्टिंग जैसे अपराधों को रोकने के लिए बिल



जापान की संसद में इस बिल को पेश करने का मकसद महिलाओं से जुड़े अपस्कर्टिंग जैसे अपराधों को रोकना है। आपको बता दें कि ब्रिटेन और यूरोप के कई देश अपस्कर्टिंग को रेप के बराबर मानते हैं। इन देशों में इसके लिए अलग से सजा का प्रावधान भी है।



क्या होती है अपस्कर्टिंग?



आपराधिक मानसिकता के लोग छोटे कपड़ों में महिलाओं की तस्वीरें क्लिक कर लेते हैं। इसके बाद इसे किसी पोर्न वेबसाइट को बेच देते हैं। रिवेंज पोर्न के तहत उस महिला को बदनाम किया जाता है। ऐसी हरकतों को अपस्कर्टिंग कहते हैं। जापान में भी इसे रेप की कैटेगरी में डाला जा रहा है। जापानी में अपस्कर्टिंग को चिकान कहते हैं।



भीड़भाड़ वाली जगहों पर होती है अपस्कर्टिंग



अपराधी भीड़भाड़ वाली जगहों पर अपस्कर्टिंग जैसे अपराधों को अंजाम देते हैं। पब्लिक प्लेस, थिएटर और स्टेडियम में अक्सर अपस्कर्टिंग की जाती है। मेट्रों में भी महिलाएं अपने कपड़ों पर ध्यान नहीं देती हैं और अपस्कर्टिंग का शिकार हो जाती है।



संसद में पेश किए गए बिल में क्या है?



जापान की संसद में पेश किए गए बिल में अपस्कर्टिंग को रोकने के लिए सख्त प्रावधान किए गए हैं। इस केस में गिरफ्तार किए गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। हालांकि इसमें जमानत की शर्तें लागू होंगी। आरोपी के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को जब्त करने के बाद उसकी फॉरेंसिक जांच होगी। कोर्ट में सुनवाई होगी। आरोपी का अपराध साबित हो जाता है तो उसे कम से कम 3 साल की सजा और 18 लाख रुपए का जुर्माना होगा। अगर वो जुर्माना नहीं भरता है तो उसे 1 साल जेल में और रहना पड़ेगा।



जापान में हर साल बढ़ रहे अपस्कर्टिंग के मामले



जापान की पुलिस के मुताबिक 2010 में अपस्कर्टिंग जैसे 1741 केस दर्ज किए गए थे। वहीं 2021 में ये आंकड़ा 5 हजार से ऊपर चला गया था। अभी माना जा रहा है कि इस तरह के मामले 8 से 10 हजार के बीच हैं। कुछ रिपोर्ट बताती हैं कि लॉकडाउन और दूसरी पाबंदियों की वजह से लोगों की मानसिकता में गलत बदलाव हुए हैं, इसलिए ऐसे अपराध बढ़ रहे हैं।



अपस्कर्टिंग के खिलाफ सख्ती




  • जापान अपस्कर्टिंग को रेप की कैटेगरी में लाने वाला पहला एशियाई देश है।


  • साउथ कोरिया में अपस्कर्टिंग के दोषी को 5 साल की सजा और 6 लाख का जुर्माना देना पड़ता है।

  • सिंगापुर में अपस्कर्टिंग करने वाले को 2 साल जेल और जुर्माना भरना पड़ता है।

  • ब्रिटेन और जर्मनी में अपस्कर्टिंग के दोषी को 2 साल की सजा मिलती है।

  • ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में भी अपस्कर्टिंग के मामलों के लिए अलग कानून हैं।


  • jail for upskirting women safety in Japan bill to stop upskirting in Japan New bill introduced in Japan parliament अपस्कर्टिंग करने वालों पर जुर्माना अपस्कर्टिंग करने वालों को जेल जापान में महिला सुरक्षा जापान में अपस्कर्टिंग रोकने के लिए बिल जापान की संसद में नया बिल पेश fine for upskirting
    Advertisment