नोबेल: मेडिसिन में 2021 का अवॉर्ड डेविड जूलिस, आर्डम के नाम; इस खोज के लिए सम्मान

author-image
एडिट
New Update
नोबेल: मेडिसिन में 2021 का अवॉर्ड डेविड जूलिस, आर्डम के नाम; इस खोज के लिए सम्मान

भोपाल. साल 2021 के लिए मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार (Nobel Award) की घोषणा कर दी गई है। इस साल यह प्रतिष्ठित सम्मान डेविड जूलियर (David Julius) और आर्डम पाटापोशियन ( Ardem Patapoutian) को संयुक्त तौर पर मिला है। दोनों ने तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की खोज की थी। नोबेल पुरस्कार के ट्वीट में कहा गया है कि दोनों को तापमान और छू कर महसूस करने की इंद्रियों से जुड़े रिसेप्टर्स की खोज के लिए नोबेल दिया गया।

सुलझाई बड़ी गुत्थी

नोबेल समिति ने बताया है कि हमारी गर्मी, सर्दी और छूकर महसूस करने की क्षमता हमारे जीवन के लिए अहम है और यही हमारे आसपास के वातावरण से हमारी प्रतिक्रिया का आधार है। अपनी रोजाना की जिंदगी में हम इन अनुभवों को महत्व नहीं देते, लेकिन तापमान और दबाव पड़ने पर हमारी नर्व इंपल्स (तंत्रिका आवेग) आखिर किस तरह काम करना शुरू कर देती है?" नोबेल कमेटी ने कहा कि अब इस सवाल का जवाब दो वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला है।

यह है खोज?

डेविड ने अपनी खोज के लिए मिर्च का इस्तेमाल किया जिससे त्वचा पर दर्द के असर को देखा जाए। उन्होंने cDNA जीन मिला जो ऐसे ion channel (TRPV1) बनाता था जिन्हें पहले कभी खोजा नहीं गया था। ये ion channel ऐसे तापमान पर ऐक्टिवेट हो जाता था जिसे 'दर्द' के बराबर माना गया हो। इसके बाद डेविड और आर्डम ने TRPM8 की खोज की जो ठंडक से जुड़ा रिसेप्टर पाया गया।

नोबेल पुरस्कार nobel award मेडिसिन का नोबेल नोबेल अवॉर्ड का ऐलान David Julius Nobel Prize Ardem Patapoutian medicine nobel The Sootr