अफरीदी ने ईद पर कुर्बानी के लिए 4 करोड़ का बैल खरीदा, लोग बोले- पूरा पाक भीख मांग रहा, ये जान निकालने के लिए वीडियो बना रहा है

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
अफरीदी ने ईद पर कुर्बानी के लिए 4 करोड़ का बैल खरीदा, लोग बोले- पूरा पाक भीख मांग रहा, ये जान निकालने के लिए वीडियो बना रहा है

ISLAMABAD. दुनियाभर में 29 जून को बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। भारतीय टीम के क्रिकेटर मोहम्मद शमी के अलावा अफगानिस्तान के खिलाड़ी राशिद खान ने सोशल मीडिया पोस्ट कर फैंस को बकरीद की मुबारकबाद दी। पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहीद अफरीदी ने कुछ ऐसा किया, जिसकी सोशल मीडिया पर खासी चर्चा है। शाहीद अफरीदी ने कुर्बानी के लिए करोड़ों का बैल दिया है।



अफरीदी ने कुर्बानी के लिए 4 करोड़ का बैल 



शाहीद अफरीदी ने कुर्बानी के लिए जो बैल दिया है, उसकी कीमत पाकिस्तानी करेंसी में करीब 4 करोड़ रुपए है। पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहीद अफरीदी ने हाथ लगाकर गरीबों को बैल दिया। हालांकि, उन्होंने बकरीद से काफी पहले ही गरीबों को बैल दिया था, लेकिन अब फिर एक बैल गरीबों को दिया है। अफरीदी इस बैल के साथ अपने गार्डन में नजर आ रहे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग कई कमेंट कर रहे हैं।




— Megh Updates ????™ (@MeghUpdates) June 29, 2023



किसने क्या कहा?



ट्विटर पर शिवानी तिवारी ने कमेंट किया- हरा आम ज्यादा, hybrid ones are more cruel! आप qurbani data उठाकर देख लो, ऐसी कुर्बानियां केवल और केवल hybrid ones देते हैं! ट्विटर हैंडल @parthjuneja89 ने लिखा- पूरा देश (पाकिस्तान) भीख मांग रहा है और ये यहां एक जान निकालने के लिए वीडियो बना रहा है। पाकिस्तान का कभी कुछ नहीं हो सकता।



शमी ने लिखा- खुद के लिए स्वार्थी ना बनें



शाहीद अफरीदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फैंस को बकरीद की मुबारकबाद दी। सोशल मीडिया पर शाहीद अफरीदी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। इससे पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा मन्नत के वक्त आपको खुद के लिए स्वार्थी नहीं चाहिए, अपने साथ-साथ दूसरों के लिए भी मन्नतें करनी चाहिए। उन्होंने आगे लिखा है कि दूसरे लोगों के लिए भी मन्नतें करें... हो सकता है आपकी मन्नते कुबूल हो जाएं। अल्लाह आप सभी लोगों को अच्छी स्वास्थ्य, धन और खुशियां नसीब करें... तो चलिए, हम सब मोहब्बत और एकता के साथ बकरीद का त्योहार मनाएं। 


Pakistan News अफरीदी का बैल ट्रोल शाहिद अफरीदी ने खरीदा बैल पाकिस्तान में बकरीद बकरीद पाकिस्तान न्यूज Afridi's bull troll Shahid Afridi buys bull Bakrid in Pakistan Bakrid