हज यात्रा पर नहीं जा सकेंगे पाकिस्तानी, सऊदी एविएशन अथॉरिटी ने 5 करोड़ डॉलर का बकाया पेमेंट मांगा, नहीं किया तो बंद होंगी फ्लाइट्स

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
हज यात्रा पर नहीं जा सकेंगे पाकिस्तानी, सऊदी एविएशन अथॉरिटी ने 5 करोड़ डॉलर का बकाया पेमेंट मांगा, नहीं किया तो बंद होंगी फ्लाइट्स

इंटरनेशनल डेस्क. दिवालिया होने की कगार पर खड़े पाकिस्तान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब पाकिस्तानियों की हज यात्रा पर संकट आता दिख रहा है। सऊदी अरब की एविएशन एजेंसी जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन (GACA) ने पाकिस्तान की सरकारी एयलाइन्स कंपनी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन (PIA) को 4 करोड़ 80 लाख डॉलर का बकाया पेमेंट करने का नोटिस थमा दिया है। पेमेंट नहीं करने पर फ्लाइट्स बंद की जा सकती हैं।



पाकिस्तान के लिए 30 जून अहम तारीख



पाकिस्तान में शरीफ सरकार के लिए 30 जून बेहद अहम तारीख साबित होने वाली है। 30 जून को इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) का प्रोग्राम खत्म होने वाला है। शाहबाज 1 हफ्ते में 4 बार IMF चीफ से मिल चुके हैं, लेकिन अब तक नए प्रोग्राम पर समझौता नहीं हुआ है।



पाकिस्तानियों की हज यात्रा पर संकट ?




  • इस हफ्ते की शुरुआत में सऊदी सिविल एविएशन एजेंसी ने PIA को नोटिस भेजा। इसमें कहा गया है कि PIA को 4.8 करोड़ डॉलर बकाया चुकाने हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो पाकिस्तान से आने वाली तमाम कमर्शियल फ्लाइट्स को सस्पेंड कर दिया जाएगा। इनमें हज यात्रियों की फ्लाइट्स भी शामिल हैं।


  • पाकिस्तान से करीब 50 हजार हज यात्री सऊदी अरब के पवित्र मक्का और मदीना जाने वाले हैं। अगर पाकिस्तान सरकार सऊदी अरब को ये पेमेंट नहीं करती या इस मामले पर कोई समझौता नहीं होता तो इन यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी। इस हफ्ते की शुरुआत में इकोनॉमिक कोर्डिनेशन कमेटी की मीटिंग में फाइनेंस मिनिस्टर इशहाक डार ने इस नोटिस के बारे में जानकारी दी थी।

  • बुधवार को शरीफ कैबिनेट की मीटिंग हुई थी। इसमें PIA को री-स्ट्रक्चर करने का प्लान तैयार किया गया था। इसके लिए एक स्पेशल कमेटी भी बनाई गई है। कमेटी के चेयरमैन फाइनेंस मिनिस्टर डार हैं। हालांकि, पाकिस्तान के हज यात्री सऊदी अरब जा रहे हैं। लिहाजा, ये साफ है कि या तो सऊदी और पाकिस्तान के बीच कोई समझौता हुआ हैं या ड्यू पेमेंट कर दिया गया है।



  • मलेशिया 2 बार जब्त कर चुका है PIA का एयरक्राफ्ट



    पिछले महीने यानी मई में PIA के एक बोइंग 777 एयरक्राफ्ट को मलेशिया की सरकार ने जब्त कर लिया था। एयरक्राफ्ट सीज करने का ऑर्डर कुआलालम्पुर की एंटी करप्शन कोर्ट ने दिया था। PIA का यह जेट इसलिए सीज किया गया, क्योंकि जिस कंपनी से यह लीज पर लिया गया था, उसको 16 महीने से पेमेंट ही नहीं किया गया था। 2020 में भी PIA का एक जेट यहां इसी तरह जब्त किया गया था। 2020 में भी मलेशिया में ही पाकिस्तान का एक बोइंग 777 सीज किया गया था। इसमें भी पैसेंजर्स मौजूद थे। PIA ने लीज पर लिए गए बोइंग-777 विमान का लीज रेंट नहीं चुकाया था।



    ये खबर भी पढ़िए..



    अफरीदी ने ईद पर कुर्बानी के लिए 4 करोड़ का बैल खरीदा, लोग बोले- पूरा पाक भीख मांग रहा, ये जान निकालने के लिए वीडियो बना रहा है



    पाकिस्तानी एयरलाइंस पर यूरोपीय यूनियन ने लगाया था बैन



    2020 में ही यूरोपीय यूनियन के 28 देशों ने पाकिस्तान की तमाम एयरलाइंस पर बैन लगा दिया था। यूनियन ने कहा था कि पाकिस्तान का सिविल एविएशन मिनिस्टर संसद में कह रहा है कि ज्यादातर पायलेट्स की फर्जी लाइसेंस और डिग्रियां हैं। हम कैसे रिस्क ले सकते हैं। पाकिस्तान सरकार ने इस फैसले पर अफसोस जाहिर किया था। 24 जून 2020 को पाकिस्तान की एविएशन मिनिस्ट्री ने 262 पायलेट्स के लाइसेंस रद्द कर दिए थे। इसके बाद 141 पायलेट्स भी जांच के दायरे में आए। इनमें से कुछ के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किए गए थे।


    पेमेंट नहीं करने पर बंद होंगी फ्लाइट्स सऊदी एविएशन अथॉरिटी ने मांगा बकाया पेमेंट हज यात्रा पर नहीं जा सकेंगे पाकिस्तान हज यात्रा flights will be closed for non payment Saudi Aviation Authority asked for outstanding payment Pakistan will not be able to go on Haj Yatra Haj Yatra