यूरोपीय संघ की सैंक्शन लिस्ट में रूस राष्ट्रपति पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड अलीना !

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
यूरोपीय संघ की सैंक्शन लिस्ट में रूस राष्ट्रपति पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड अलीना !

पिछले दो महीने से भी ज्यादा समय से यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। दोनों मुल्क समझौते को तैयार ही नहीं हो रहे हैं। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित प्रेमिका अलीना काबेवा को भी यूक्रेन पर रूसी हमले के खिलाफ यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के छठे प्रस्तावित पैकेज में शामिल किया गया है। हालांकि अभी तक यूरोपीय संघ ने मसौदा प्रस्ताव पर आधिकारिक रूप से सिग्नेचर नहीं किए हैं। जानकारी के मुताबिक, अभी चर्चा चल रही है, लेकिन थोड़ा इंतजार करना होगा और देखना होगा कि क्या प्रतिबंध लगाए जाएंगे।





पुतिन और काबेवा की मुलाकात



काबेवा और पुतिन कथित तौर पर तब मिले थे, जब वह एक युवा जिमनास्ट थीं। जिन्होंने यूरोपीय प्रतियोगिताओं और ओलंपिक खेलों में घरेलू स्तर पर कई पदक जीते थे। उन्हें 2004 में एथेंस खेलों में जिमनास्टिक के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था।



जब रूस ने 2014 में सोची में शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी की थी तब अपने देश में काबेवा को मशाल वाहक के रूप में चुना गया था। यह एक ऐसी घटना है जो रूस द्वारा यूक्रेन के क्रीमियन प्रायद्वीप पर अवैध रूप से कब्जा करने से कुछ समय पहले हुई थी। हालांकि तलाकशुदा पुतिन ने उनके साथ रिश्ते से इनकार किया है।


रूस Putin पुतिन गर्लफ्रेंड काबेवा अलीना काबेवा यूरोपियन यूनियन यूक्रेन-रूस युद्ध EU sanctions list Alina Kabaeva Alleged girlfriend of Putin Ukraine-Russia War यूक्रेन