Russian President Vladimir Putin भारत की foreign policy के हुए मुरीद, PM Narendra Modi की जमकर तारीफ की।
thesootr
होम / दुनिया / रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्र...

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की, बोले- आने वाला समय भारत का होगा

Shivasheesh Tiwari
28,अक्तूबर 2022, (अपडेटेड 28,अक्तूबर 2022 07:38 AM IST)

NEW DELHI. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बहुत अच्छे दोस्त हैं। पुतिन, पीएम मोदी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। इसके बारे में कम लोगों को पता होगा। यूक्रेन से युद्ध और अमेरिका से तनाव के बीच रूस के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी की खूब तारीफ की है। पुतिन ने खासकर मोदी सरकार की विदेश नीति की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि भविष्य भारत का है, इस पर गर्व हो सकता है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। 

पुतिन बोले- भारत के लिए सख्त कदम उठाते रहे पीएम मोदी 

मॉस्को में एक कार्यक्रम में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी उन लोगों में से एक हैं, जो एक स्वतंत्र विदेश नीति को लागू करने में सक्षम हैं, जो अपने लोगों के हितों के बारे में सोचते हैं और कदम उठाते हैं। भारत पर किसी तरह के प्रतिबंध लगाने के सभी प्रयासों के बावजूद, वह सख्त रहे और उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जिसकी भारत को जरूरत है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका बढ़ रही है।


कृषि में व्यापार लगभग दोगुना हो गया- पुतिन 

पुतिन ने यह भी कहा कि भारत के साथ हमारे विशेष संबंध हैं। उन्होंने इसे कई दशकों के घनिष्ठ सहयोगी संबंधों के तौर पर रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि हमारे बीच कभी कोई मुश्किल मुद्दा नहीं रहा और हमने एक-दूसरे का समर्थन किया और अभी यही हो रहा है। मुझे यकीन है कि यह भविष्य में भी होता रहेगा।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे बीच आर्थिक सहयोग बढ़ रहा है, हमने व्यापार की मात्रा बढ़ाई है। पीएम मोदी ने मुझे उर्वरकों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए कहा है जो भारतीय कृषि के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमने इसका वॉल्यूम (मात्रा) 7.6 गुना बढ़ाया है। कृषि में व्यापार लगभग दोगुना हो गया है।

अमेरिकी दबाव के बाद भी नहीं झुके पीएम मोदी

दरअसल, यूक्रेन वॉर के बीच भारत पर रूस से रिश्ता तोड़ने को लेकर अमेरिका समेत पश्चिमी देश लगातार दबाव बनाते आ रहे हैं। लेकिन भारत ने झुकने के बजाय दबाव का बखूबी सामना किया। व्लादिमीर पुतिन ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत का सच्चा देशभक्त भी बताया और कहा कि आने वाला समय भारत का है। पुतिन ने कहा कि एक ब्रिटिश उपनिवेश से स्वतंत्र आधुनिक देश बनने तक भारत ने विकास के क्षेत्र में अद्भुत प्रगति की है। पिछले कुछ सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में कई काम हुए हैं। उनका 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम भी आर्थिक तौर पर मायने रखता है।

thesootr
द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :
Like & Follow Our Social Media
thesootr