तुर्किए-सीरिया में भूकंप से अब तक 15 हजार मौतें, भारतीय टीम ने मदद का मोर्चा संभाला, तुर्किए के एम्बेसडर बोले- दोस्त वही जो काम आए

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
तुर्किए-सीरिया में भूकंप से अब तक 15 हजार मौतें, भारतीय टीम ने मदद का मोर्चा संभाला, तुर्किए के एम्बेसडर बोले- दोस्त वही जो काम आए

ANKARA/NEW DELHI. तुर्किए और सीरिया में सोमवार को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र तुर्की और सीरिया के बॉर्डर के पास था। ऐसे में दोनों देशों में भारी तबाही हुई है। तुर्किए और सीरिया में अब तक भूकंप से 15000 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्किए में अब तक 12,391, जबकि सीरिया में 2,992 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।



इसी बीच भारतीय सेना और NDRF की टीमों ने तुर्की में मोर्चा संभाल लिया है। भारतीय सेना ने भूकंप प्रभावित इलाकों में फील्ड हॉस्पिटल बनाया है, जहां घायलों का लगातार इलाज जारी है। वहीं, NDRF की टीमें भी रेस्क्यू में जुट गई हैं। NDRF की तीन टीमें अलग अलग क्षेत्रों में इमारतों के मलबे में जिंदगियों की तलाश कर रही हैं। 




publive-image

तुर्किए में भारतीय रेस्क्यू टीम अपने काम में जुट गई है।




तुर्किए के भारत में एम्बेसडर ने जताया भारत का शुक्रिया



दोनों देशों में 11000 से ज्यादा इमारतें तबाह हुई हैं। वहीं, घायलों की तादाद भी 15 हजार से ज्यादा है। भारत ने 'ऑपरेशन दोस्त' के तहत तुर्किए को विशेष मदद भेजी है। भारत की ओर से NDRF की तीन टीमें रेस्क्यू के लिए तुर्की पहुंची हैं। इन टीमों में विशेष रेस्क्यू डॉग स्क्वॉड भी शामिल है। इसके अलावा भारतीय सेना की मेडिकल टीम भी तुर्की पहुंची हैं। भारत में तुर्किए के एम्बेसडर फिरात सुनेल में भारतीय प्रयासों की सराहना की, शुक्रिया जताया। कहा कि दोस्त वहीं जो मुश्किल में काम आए। ऑपरेशन दोस्त, दोस्ती का ऑपरेशन है।




— ANI (@ANI) February 8, 2023



आप ये खबर भी पढ़ सकते हैं






तुर्किए में रहते हैं 3000 भारतीय



भारत के विदेश सचिव ने बताया कि तुर्किए में करीब 3000 भारतीय रहते हैं। इनमें से लगभग 1800 लोग इस्तांबुल और उसके आसपास रहते है। वहीं 250 अंकारा में हैं और बाकी लोग पूरे देश में फैले हुए हैं। हमें करीब 75 लोगों के फोन आए हैं, जिन्होंने हमारे दूतावास से सूचना और सहायता के बारे में पूछा है।



70 देश मदद के लिए आए आगे



भूकंप की भीषण मार झेल रहे तुर्किए को भारत समेत दुनियाभर के 70 देशों और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। भारत सरकार ने तुर्की के प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत अभियान चलाने के लिए गाजियाबाद और कोलकाता बेस से NDRF की 3 टीमें तुर्किए भेजी हैं। 



खबर अपडेट हो रही है...


तुर्किए सीरिया भूकंप Turkiye Quake News Why Turkiye Quake Prone Turkiye Earthquake India Relief Turkiye Syria Earthquake Death Toll Turkiye Syria Earthquake तुर्किए भूकंप न्यूज तुर्किए में क्यों आते हैं भूकंप तुर्किए भूकंप भारत मदद तुर्किए सीरिया भूकंप मौतें
Advertisment