रूस की अमेरिका को चेतावनी, यूक्रेन को हथियार देना बंद करे

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
रूस की अमेरिका को चेतावनी, यूक्रेन को हथियार देना बंद करे

रूस यूक्रेन जंग को 52 दिन बीत चुके हैं, लेकिन दोनों देश के बीच युद्ध जारी है। इस बीच ब्लैक सी में वॉरशिप डूबने के बाद अब रूस ने अमेरिका को चेतावनी दी। रूस ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन को हथियार देना बंद करे, वरना अमेरिका को ऐसा जोखिम उठाना पड़ सकता है, जिसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। रूस की धमकी के बाद अमेरिका की भी इस पर प्रतिक्रिया सामने आई। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि अमेरिका को यूक्रेन का समर्थन जारी रखने से कोई नहीं रोक सकता है।





यूक्रेन को हथियार भेजेगा अमेरिका



वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के लिए 800 मिलियन डॉलर यानी करीब 6,089 करोड़ रुपए के मिलिट्री सहायता को मंजूरी दी है। इसमें 11 हेलिकॉप्टर, 18 हॉवित्जर तोप और 300 स्विचब्लेड ड्रोन शामिल हैं।





अब तक 900 से ज्यादा शव मिले



इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजधानी कीव में अब तक 900 से ज्यादा नागरिकों के शव मिल चुके हैं। इनमें से 350 से ज्यादा शव सिर्फ बूचा शहर में मिले हैं। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि 24 फरवरी से अब तक यूक्रेन में करीब ढाई से तीन हजार सैनिक शहीद हो चुके हैं, जबकि 10 हजार से ज्यादा घायल हैं। 





शुक्रवार को जोरदार हमले



शनिवार को खार्किव में हुए रूसी हमले में अब तक 10 लोगों के मौत की खबर है। इनमें 7 महीने का एक बच्चा भी शामिल हैं। वहीं, 35 लोग घायल हुए हैं। दक्षिणी यूक्रेन के मायकोलाइव शहर में भी शुक्रवार को रूस ने हमले किए। रिहायशी इमारतों पर हुए हमले में 5 यूक्रेनी नागरिकों की मौत हुई है। वहीं, 15 घायल हुए हैं।


russia ukraine news russia ukraine crisis यूक्रेन को अमेरिका ने भेजे हथियार अमेरिको को रूस की चेतावनी रूस यूक्रेन न्यूज russia warning to america america support to ukraine russia forces at ukraine border रूस-यूक्रेन युद्ध ukraine crisis today latest updates ukraine news today
Advertisment