अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान को बताया सबसे खतरनाक देश, बाइडन बोले- पाक के पास बिना किसी निगरानी के हैं परमाणु हथियार

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान को बताया सबसे खतरनाक देश, बाइडन बोले- पाक के पास बिना किसी निगरानी के हैं परमाणु हथियार

NEW DELHI. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि शायद दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक पाकिस्तान है, क्योंकि इस देश के पास बिना किसी समझौते के ही परमाणु हथियार हैं। व्हाइट हाउस ने बाइडन का यह बयान जारी किया है। बाइडन ने यह बात डेमोक्रेटिक कांग्रेस की अभियान समिति के स्वागत समारोह में कही है। व्हाइट हाउस अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने बताया कि इस संघर्ष से दुनिया बहुत प्रभावित हुई है। इसके अलावा उन्होंने अन्य देशों के साथ वॉशिंगटन के संबंधों के बारे में भी बात की।



यहां है पूरा मामला



अमेरिका में संसद के मध्यावधि चुनाव होने हैं। ये चुनाव नवंबर महीने के अंत तक होंगे, जिनकी तैयारियां अभी से शुरू हो गईं हैं। इसी क्रम में डेमोक्रेटिक पार्टी ने फ़ंड जुटाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शामिल हुए, जहां पर उन्होंने वर्तमान वैश्विक स्थिति पर खुलकर अपनी बात रखी। इस दौरान बाइडन ने पाकिस्तान को दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक करार दिया। इतना ही नहीं बाइडन ने इटली और हंगरी जैसे देशों पर भी निशाना साधा। बाइडन लगातार दक्षिणपंथी देशों में लोकतंत्र की गिरती स्थिति और रूस-यूक्रेन युद्ध में पुतिन के समर्थन करने वाले देशों पर बयान देते रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने इन तीन देशों को घेरा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान को घेरते हुए कहा कि इस देश ने बिना किसी सामंजस्य के परमाणु हथियार जुटा रखे हैं। 



रूस से अच्छे रिश्तों की वजह से हंगरी को लताड़ा



हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का काफी करीबी माना जाता है। इसे लेकर बाइडन ने खतरा जताते हुए कहा, "आप दुनियाभर में जारी चर्चाओं को देखें, खासकर लोकतंत्र के क्या मायने हैं, इस मुद्दे पर। लेकिन जब आप हंगरी को देखते हैं, जो कि एक नाटो का सदस्य है। मैं आपको उसके लोकतंत्र के बारे में बताकर बोर कर सकता हूं।" 



बाइडन ने और क्या-क्या कहा 



अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि 1946 के बाद दुनिया में शांति बनी रही। आज की दुनिया बदली हुई है। अभी की दुनिया बिल्कुल अलग है। आपमें से किसी ने कभी सोचा होगा कि क्यूबा मिसाइल संकट के बाद एक रूसी नेता परमाणु हथियारों को लेकर रणनीतिक रूप से धमकी दे रहा है। क्या किसी ने सोचा होगा कि हम उस स्थिति में होंगे जब रूस, भारत और पाकिस्तान के मामले में चीन अपनी भूमिका तय करने की कोशिश करेगा?



बाइडन ने कहा कि अमेरिका और पूरी दुनिया में जितना लंबा समय मैंने शी जिनपिंग के साथ बिताया है, उतना किसी व्यक्ति ने नहीं बिताया। मैंने उनके साथ 78 घंटे गुजारे हैं। 68 घंटे तो पिछले 10 सालों में। बराक ओबामा ने मुझे ही यह ज़िम्मेदारी सौंपी थी। मैंने शी जिनपिंग के साथ 17,000 मील की यात्रा की है। 



इस व्यक्ति को पता है कि वह क्या चाहता है लेकिन इसके साथ ही विशाल समस्या भी है। हमें इसे कैसे हैंडल करना है? रूस में जो कुछ चल रहा है, उसे कैसे हैंडल करना है? और मुझे लगता है कि शायद दुनिया का सबसे ख़तरनाक देश पाकिस्तान है। एक गैर-जिम्मेदार देश के पास परमाणु हथियार है।


जो बाइडेन का परमाणु हथियार हथियार पर बयान पाकिस्तान दुनिया का सबसे खतरनाक देश अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया पकिस्तान पर हमला Joe Biden's statement on nuclear weapons Pakistan is the most dangerous country in the world US President attacked Pakistan