फ्रांस में दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन, 118 साल की उम्र में सिस्टर आंद्रे ने ली अंतिम सांस

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
फ्रांस में दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन, 118 साल की उम्र में सिस्टर आंद्रे ने ली अंतिम सांस

Paris. दुनिया का सबसे उम्रदराज महिला अब इस दुनिया में नहीं रही, सबसे उम्रदराज महिला लूसिल रैंडन आंद्रे का 118 साल की उम्र में निधन हो गया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक फ्रांस की नन सिस्टर आंद्रे दुनिया की सबसे ज्यादा उम्र वाली महिला थीं। उनका जन्म 11 फरवरी 1904 को हुआ था। 25 दिनों बाद वे 119 साल की हो जातीं।



18 राष्ट्रपति और 10 पोप देखे



फरवरी 2022 में जब लूसिल रैंडन 118 साल की हुई थीं तो फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने अपने हाथों से उनके लिए बर्थडे नोट लिखकर भेजा था। सिस्टर आंद्रे ने अपनी लाइफ में फ्रांस के 18 राष्ट्रपति देखे। वहीं इस दौरान कैथोलिक चर्च में 10 पोप बदल गए। इससे पहले जापान की केन टनाका दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला थीं, जिनका पिछले साल 119 साल की उम्र में निधन हुआ था।




  • ये भी पढ़ें...


  • खंडवा में अल्पसंख्यक समुदाय के युवक के साथ मारपीट, छेड़खानी के आरोप में पिटाई, वीडियो हुआ वायरल





  • अधिकतम उम्र सेवा में बिताई



    सिस्टर आंद्रे ने अपनी अधिकतर आयु धार्मिक कामों और और समाज सेवा से जुड़े कामों में बिताई, कैथोलिक नन बनने से पहले उन्होंने सेकंज वर्ल्ड वॉर के दौरान बेसहारा बच्चों की देखरेख भी की थी। उसके बाद 28 सालों तक अस्पताल में बुजुर्गों और अनाथ बच्चों की सेवा में समय गुजारा। वे दुनिया की सबसे लंबे समय तक जीने वाली नन भी हैं। सिस्टर आंद्रे के प्रवक्ता डेविड तवेल्ला ने बताया कि 'ये बड़ी दुख की बात है, लेकिन सिस्टर चाहती थीं कि ऐसा हो जाए, वे अपने प्यारे स्वर्गीय भाई से मिलना चाहती थीं। उनके लिए मृत्यु आजादी थी'।



    पिछले साल ही गिनीज बुक में दर्ज हुआ था नाम



    आंद्रे का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था, वह दक्षिणी शहर एल्स में रहने वाले तीन भाइयों के बीच एकमात्र लड़की के रूप में एक प्रोटेस्टेंट परिवार में पली-बढ़ी थीं. उन्होंने अपने 116वें जन्मदिन पर एक साक्षात्कार में स्थानीय मीडिया को बताया था कि प्रथम विश्व युद्ध के अंत में उनके दो भाइयों की वापसी उनकी सबसे प्यारी यादों में से एक थी। सिस्टर आंद्रे पिछले साल ही दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला बनी थीं। इससे पहले यह रिकॉर्ड जापान की काने तनाका के पास था। पिछले साल अप्रैल में काने तनाका की मृत्यु होने के बाद यह रिकॉर्ड सिस्टर आंद्रे के नाम हो गया था।


    The world oldest woman dies France Lucille Randon dies in age 118 Guinness Book of World Catholic Church फ्रांस में दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन 118 साल की उम्र में लूसिल रैंडन का निधन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड कैथोलिक चर्च