नीलामी में दुनिया के सबसे महंगे जूतों की 18 करोड़ रुपए लगी बोली, जानिए किसके है ये जूते, क्यों लगी इतनी कीमत

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
नीलामी में दुनिया के सबसे महंगे जूतों की 18 करोड़ रुपए लगी बोली, जानिए किसके है ये जूते, क्यों लगी इतनी कीमत

इंटरनेशनल डेस्क. अमेरिका के पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन के जूते 18 करोड़ रुपए में बिके है। यह जूते साल पुराने है। ये नीलामी में बिकने वाले दुनिया के सबसे महंगे जूते बन गए हैं। इससे पहले, 2021 में जॉर्डन के एक जोड़ी जूते 12.06 (1.47 मिलियन डॉलर) में बिके थे। इन जूतों का नाम एयर जॉर्डन-13 एस है। जॉर्डन ने ये जूते 1998 के एनबीए बास्केटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में पहने थे और टीम को चैंपियन बनाया था। इस फाइनल में उनकी टीम शिकागो बुल्स ने उथा जैज को 93-88 से शिकस्त दी थी। जॉर्डन ने ये जूते मैच के दूसरे हाफ में पहने थे।



इससे पहले 12.06 करोड़ रुपए में बिके थे जूते 



नीलामी करने वाले ब्राहम वाचर ने कहा, आज नीलामी में जो रिकॉर्ड टूटा हैं, उससे साबित होता है कि माइकल जॉर्डन का रुतबा और लोकप्रियता अभी भी जारी है। इन जूतों ने दिसंबर 2021 में बनाए गए 12.06 करोड़ रुपए के अपने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।



ये खबर भी पढ़ें...






1998 में फाइनल में जॉर्डन ने पहने थे ये जूते



जॉर्डन के ये जूते इसलिए भी खास हैं, क्योंकि 1998 के बाद वह कभी एनबीए चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं पहुंच सके थे। यह फाइनल जॉर्डन के करियर का छठा और आखिरी फाइनल रहा था, जिसमें उन्होंने अपनी टीम को चैंपियन बनाया था।



स्पोर्ट्स फुटवियर ने किया नीलामी का आयोजन



दुनिया के सबसे महान और अमीर एथलीटों में शुमार अमरीका के पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन ने 2003 में खेल से संन्यास ले लिया था, लेकिन आज भी 60 वर्षीय जॉर्डन और उनकी जुड़ी चीजों की लोकप्रियता जारी है। स्पोर्ट्स फुटवियर ने जॉर्डन के 25 साल पुराने एक जोड़ी जूतों (स्नीकर्स) की नीलामी की गई। इस नीलामी में जॉर्डन के जूते रिकॉर्ड 18.05 करोड़ रुपए (2.2 मिलियन डॉलर) में बिके।

 

इतिहास की पांच सबसे महंगी नीलामी




  • माइकल जॉर्डन की जर्सी 2022 में 82.90 करोड़ में बिकी


  • मोहम्मद अली (बॉक्सिंग) की चैंपियनशिप बेल्ट 2022 में 50.72 करोड़ रुपए में बिकी

  • कोबे ब्रायंट की जर्सी इस साल 47.60 करोड़ में बिकी

  • माइकल जॉर्डन के जूते हाल में 18.05 करोड़ में बिके

  • माइकल जॉर्डन के जूते 2021 में 12.06 करोड़ में बिके


  • most expensive shoes shoes worth 18 crores shoes auction michael jordan former basketball player of america सबसे महंगे जूते 18 करोड़ रुपए के जूते जूतों की नीलामी माइकल जॉर्डन अमरीका के पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी
    Advertisment