अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है। अगर कोई व्यक्ति भारत में अपराध करके दूसरे मुल्क भाग जाए तो कैसे पकड़े जाएगा। ये एक बड़ा सवाल है।यह भारतीय पुलिस के कार्यक्षेत्र नहीं है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय पुलिस यानी इंटरपोल की जरूरत होगी।
ये भारत से भागे
देश में अपराध कर 315 लोग भाग चुके है और अलग-अलग मुल्कों में इनकी तालाश जारी हैं। इनमें हाफिज सईद, मेहुल चोकसी, आरती धीर, रणदीप सिंह, नीरव मोदी, अंतिकट्टू, नेहल मोदी, गोपालकृष्णन, पूर्वी मोदी, रामचंद्रन सुधीश, मिहिर भंसाली , वर्गीज भुवनेश्वर, मदांबिलत, आदित्य नानावती शामिल हैं।
150 देशों में अर्जियां लंबित
भारत 58 देशों के साथ संधि है। वहीं अमेरिका की 123 देशों से और यूके की 114 देशों से संधि। भारत का पाक, म्यांमार, चीन से प्रत्यर्पण संधि नहीं है।अभी भारत की अलग-अलग देशों में प्रत्यर्पण के लिए 150 अर्जियां लंबित हैं।