मेष राशि – भावुकता में नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भागदौड़ की स्थिति रहेगी।
वृषभ राशि – भाई-बहन से तनाव मिल सकता है। पड़ोसी से झगड़ा-विवाद न करें। धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि – सूर्य, बुध, राहु व चंद्रमा की युति मन को अशांत कर सकती है। भावुकता में नियंत्रण रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
कर्क राशि – शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि – चली आ रही समस्या का समाधान होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
कन्या राशि - आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही कष्टदायी हो सकती है।
तुला राशि – विरोधी परास्त होंगे फिर भी केतु अज्ञात भय देगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि – रोग व विरोधी तनाव का कारण हो सकते हैं। कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो।
धनु राशि - बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मकर राशि – उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास सुखद रहेंगे।
कुंभ राशि – किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मीन - आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us