दुखद: NDTV के जर्नलिस्ट कमाल खान का निधन, खबरों के अंदाजे-बयां के लिए मशहूर थे

author-image
एडिट
New Update
दुखद: NDTV के जर्नलिस्ट कमाल खान का निधन, खबरों के अंदाजे-बयां के लिए मशहूर थे

लखनऊ. NDTV के सीनियर जर्नलिस्ट कमाल खान (1960-2022) का 14 जनवरी को हार्ट अटैक से निधन (Kamal Khan Died) हो गया। लखनऊ की बटलर पैलेस कॉलोनी में रहने वाले कमाल लंबे समय से टीवी जर्नलिज्म में थे। खबरों की रिपोर्टिंग का उनका अंदाजे-बयां पूरे देश में लोकप्रिय था। सुबह-सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई। कमाल ने टीवी जर्नलिस्ट रुचि कुमार से शादी की थी।





NDTV में दुख की लहर: उनके साथी जर्नलिस्ट ने बताया कि गुरुवार शाम 7 बजे और रात 9 बजे के प्राइम टाइम में उनकी खबरें चली थीं। रात 9 बजे प्राइम टाइम शो होस्ट कर रहीं नगमा ने बताया कि कांग्रेस के 150 उम्मीदवारों की सूची पर कमाल खान ने बात की थी। उन्होंने कहा था कि प्रियंका का यह फैसला लंबे समय तक असर डालेगा। नगमा के मुताबिक, रात में जब वे कमाल से शो पर बात कर रही थीं तो उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक लग रही थी। यकीन नहीं हो रहा कि चंद घंटे बाद अब उनकी आवाज हमेशा के लिए गुम हो गईं। 





kamal 1





योगी ने जताया शोक: कमाल खान के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया। योगी ने कहा कि शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है। पत्रकारिता जगत की यह अपूरणीय क्षति है। कमाल चौथे स्तंभ और निष्पक्ष पत्रकारिता के एक मजबूत प्रहरी थे। परवरदिगार उनकी आत्मा को शांति दे।





पत्रकार जगत में शोक: कमाल के निधन की खबर आने पर पत्रकार जगत समेत राजनीतिक से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया में कई लोगों ने कमाल को श्रद्धांजलि दी।





राजदीप सरदेसाई ने ट्वीट किया- सुबह-सुबह दुखद खबर मिली। वो लखनऊ के बेस्ट रिपोर्टर थे। दोस्त, आपको मिस करूंगा। कई यादें हैं। आपका जाना दुखद है।







— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) January 14, 2022





आलोक पांडे ने लिखा- रॉक सॉलिड जर्नलिस्ट थे। खबरों को कविता, शायरी में कहने का अंदाज जबर्दस्त था। उनके जाने की खबर सुनकर धक्का लगा।







— Alok Pandey (@alok_pandey) January 14, 2022





पंकज पचौरी ने लिखा- कमाल के जाने की खबर सुनकर धक्का लगा मैंने जिन जर्नलिस्ट के साथ काम किया, वे बेहतरीन लोगों में से थे। ईश्वर उनकी पत्नी रुचि और परिवार को शक्ति दे।







— Pankaj Pachauri (@PankajPachauri) January 14, 2022



हार्ट अटैक Heart Attack Lucknow NDTV एनडीटीवी लखनऊ Kamal Khan Journalist कमाल खान पत्रकार