मेष राशि – आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपका रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप नए काम करने की सोच सकते हैं। आपका सोशल मिडिया के जरिए कोई नया दोस्त बन सकता है।
वृषभ राशि – घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी रिश्तेदार से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कर्यक्षेत्र में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।
मिथुन राशि – ऑफिस के सीनियर आपके काम से खुश होकर आपकी तारीफ करेंगें। एक तरफा सोच आपको परेशानी में डाल सकती है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए।
कर्क राशि – आज आपका दिन सामान्य रहेगा। माता-पिता की सलाह आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। आज किसी मामले को आपको बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करना चाहिए।
सिंह राशि – शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। किसी ऐसे पुराने मित्र से बात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा।
कन्या राशि - आपको अचानक धन लाभ होगा। आपकी कई योजनाएं समय से पूरे हो जाएंगी। आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी।
तुला राशि – आज परिवार की मदद कुछ कम ही मिल पाएगी। ऑफिस के काम में सीनियर्स की हेल्प लेने से आपके रूके हुए काम पूरे हो जाएंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
वृश्चिक राशि – अपने परिवार के सदस्यों के साथ टाइम स्पेंड करने से सबके बीच अंडरस्टैंडिंग बनेगी। इस राशि के कला और साहित्य के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा, कुछ सुनहरे अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।
धनु राशि - ऑफिस के काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। किसी सीनियर्स वकील के साथ कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा।
मकर राशि – आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिल सकती है। आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि – कारोबार में रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। नियमित कामकाज में आपका मन लगेगा। समय से आपके काम पूरे हो जाएंगे। नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है, जिसमें आपको सफलता मिलेगी।
मीन - आज दिन मिला-जुला रहेगा। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं, रिश्तों में मधुरता आएगी। आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us