मेष राशि – मन अशान्त हो सकता है। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखने का प्रयास करें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ राशि – क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी।
मिथुन राशि – मन में आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती है।
कर्क राशि – आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के भी प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार हो सकता है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।
सिंह राशि – परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं।
कन्या राशि - मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं।
तुला राशि – परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि – परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा।
धनु राशि - घर की सुख-सुविधा के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं।
मकर राशि – कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
कुंभ राशि – मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।
मीन - कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us