मेष राशि – किसी भी विवादों में ना पड़ें। कारोबार में आज साथी के साथ वाणी संयमित रखें। आज भाग्य साथ नहीं देगा।
वृषभ राशि – शारीरिक सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। मन से खुश रहने का प्रयास करें।
मिथुन राशि – मनोरंजक कामों में व्यस्त रहेंगे। दोस्तों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। आज का दिन उल्लास से भरपूर रहेगा।
कर्क राशि – शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई नया काम मिल सकता है।
सिंह राशि – परिवार में कुछ तनाव भी हो सकता है। मानसिक रूप से अप्रसन्नता रहेगी। कारोबार में लाभ होने की संभावना है।
कन्या राशि - धन हानि होने की आशंका है। काम में सफलता नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। संतान के विषय में चिंता होगी।
तुला राशि – सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। दोपहर के बाद आपके मन पर उदासी छाई रहेगी।
वृश्चिक राशि – मन में किसी बात को लेकर दुविधा रहेगी। काम का भार अधिक रहेगा। दोपहर के बाद किसी बात की प्रसन्नता मिल सकती है।
धनु राशि - आज किस्मत आपका साथ देगी और आर्थिक रूप से आपको फायदा होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही तथा प्रफुल्लित बने रहेंगे।
मकर राशि – मन में चिंता रहेगी। आध्यात्मिकता में रुचि लेने से आपका मन शांत रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा।
कुंभ राशि – आज का दिन लाभदायक है। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। उसके फलस्वरूप मान प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी।
मीन - कारोबार में भागीदारी के काम में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों का काम समय पर पूरा हो सकेगा।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us