मेष राशि – मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। सन्तान के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
वृषभ राशि – नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। वाणी में मधुरता रहेगी।
मिथुन राशि – व्यर्थ के वाद-विवाद एवं झगड़ा हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी।
कर्क राशि – आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। कारोबार में व्यवधान आ सकते हैं। पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।
सिंह राशि – व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा।
कन्या राशि - कला या संगीत के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा।
तुला राशि – जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। माता का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि – नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। अफसरों का सहयोग मिल सकता है।
धनु राशि - कारोबार विस्तार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। किसी सम्पत्ति से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं।
मकर राशि – लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी।
कुंभ राशि – मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन - भाई-बहनों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us