किसको आज के दिन सावधानी बरतनी होगी और किसके लिए दिन बेहद खास होगा

author-image
Harmeet
New Update

मेष राशि – परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते है। स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें और खान-पान पर विशेष ध्यान दें । घर में परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

वृषभ राशि –  वाहन का सुख मिल सकता है। आर्थिक लाभ होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी।

मिथुन राशि – हठीले व्यवहार के कारण अन्य लोगों के साथ विवाद हो सकता है। धन और कीर्ति की हानि हो सकती है। पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है।

कर्क राशि –  जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। घर में किसी शुभ समाचार की संभावना है। आपका हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा जिस वजह से आप प्रसन्न रहेंगे। 

सिंह राशि – वाणी की मधुरता आपको नए संबंध बनाने में काम आएगी। आर्थिक आयोजन आज आप अच्छी तरह से कर सकेंगे। आज का पूरा दिन आनंद के साथ बीतेगा।

कन्या राशि -  पिता के साथ संबंध खराब हो सकते है। परिवार मे जमीन-जायदाद को लेकर मतभेद हो सकता है। पेट से संबन्धित परेशानी आ सकती है।

तुला राशि – आज के दिन लाभ होने की भी संभावना है। जमीन जायदाद आदि विषयों के कार्य में सावधानी रखे। विद्यार्थीगण का विद्या के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन रहेगा।

वृश्चिक राशि –  आज दिन की शुरुआत में मन उलझन में रहेगा।। मधुरवाणी और भाषा से आप किसी का भी मन मोह लेंगे। घूमने फिरने के लिए समय उचित है।

धनु राशि - आज के दिन शारीरिक तथा मानसिक रूप से आनंद का अनुभव करेंगे। कोई दुविधा आ सकती है। बच्चों का ख्याल रखे। परिवार के साथ घूमने जा सकते है।

मकर राशि – आज शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता आपको को परेशान कर सकती है। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि –  मित्रों से लाभ होने के योग है। किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ घूमने जा सकते है।

मीन - आपको परिवार के सदस्यों की तरफ से मिलने वाले सुख में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम बरते।