किसके लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, किसको मिलेगा जीवनसाधी का साथ, किसे नहीं मिलेगा मेहनत का पूरा फल, जानें आज का राशिफल

author-image
Harmeet
New Update

मेष राशि – आज आप काफी चिंतित रहेंगे और इसलिए आपके जीवन में निराशा और सुस्ती रहेगी, लेकिन शाम तक आपकी ऊर्जा लौट आएगी ।

वृषभ राशि – आज किए गए कार्यों से आपको लाभ होगा। घर में विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। भाग्य आपका साथ देगा।  

मिथुन राशि –  आज का दिन आपके लिए सफलता के नए द्वार खोल सकता है। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। 

कर्क राशि – भाई बहनों के साथ आज आप अच्छा समय बिताएंगे। अपने दोस्तों को भी फोन पर अपने दिल का हाल सुनाएंगे। 

सिंह राशि –  आज पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आप अपने व्यक्तित्व के दम पर समाज के कुछ लोगों को अपने पक्ष में भी करेंगे।

कन्या राशि - घर में किसी से अनबन हो सकती है, वाणी पर संयम रखें। भाग्य आपके पक्ष में है इसलिए अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

तुला राशि – आज आप अपने जीवन साथी के साथ काफी समय बिताएंगे और रिश्तों में आई दूरियों को कम करने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक राशि – आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। आज आप किसी तरह अपना काम पूरा करेंगे। परिजनों का सहयोग भी आपको मिलता रहेगा।

धनु राशि - ग्रहों की स्थिति ऐसी है कि आपको मेहनत के मुकाबले कम फल मिलेगा। सोच समझ कर लिया गया निर्णय भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा। 

मकर राशि – आज आप धर्म के कार्यों में लगे रहेंगे। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। परिवार के छोटों को साथ लेकर योजना बनाएंगे।

कुंभ राशि – आज दिन भर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप कुछ ऐसे काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। 

मीन - आज का दिन तरक्की और आय-प्रॉपर्टी के लिए शुभ हो सकता है। निराशा से बचें। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

Advertisment